fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsइन 3 खिलाड़ियों ने IPL Auction 2024 के आयोजन की पूर्व संध्या...

इन 3 खिलाड़ियों ने IPL Auction 2024 के आयोजन की पूर्व संध्या पर लिया नीलामी से हटने चौंकाने वाला फैसला

एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे.

आईपीएल 2024 के लिए मिनी ऑक्शन का मेला मंगलवार को दुबई में सजने जा रहा है, तो आयोजन की पूर्व संध्या पर तीन खिलाड़ियों ने नाम वापस ले लिया है. BCCI ने आईपीएल की टीमों को सूचित किया है कि ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड मई के पहले सप्ताह से ही आईपीएल 2024 के लिए उपलब्ध रहेंगे.

2018.01.21.17.06.41 Hazelwood 39139885264

ऑस्ट्रेलिया की वनडे विश्व कप में जीत में अहम भूमिका निभाने वाले हेजलवुड अपने पहले बच्चे के जन्म के कारण मार्च और अप्रैल में आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे. इस तेज गेंदबाज को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने ‘रिलीज’ कर दिया था तथा उन्हें मंगलवार को दुबई में होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी में दो करोड़ रुपए के आधार मूल्य वाले वर्ग में रखा गया है.

1 4

एक रिपोर्ट के अनुसार विश्व कप फाइनल के नायक ट्रेविस हेड सहित ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे. वहीं, बांग्लादेश के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान 22 मार्च से 11 मई तक ही उपलब्ध रहेंगे.

mens odi wc travis head hopeful of playing in australias matches after batting in nets in hindi 1697986635

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तास्किन अहमद और शोरिफुल इस्लाम हालांकि अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि उन्हें मार्च और अप्रैल में श्रीलंका और जिंबॉब्वे के खिलाफ होने वाली घरेलू श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की टीम में जगह मिलने की उम्मीद है. वहीं, इंग्लैंड के युवा लेग स्पिनर रेहान अहमद ने नीलामी से नाम वापस ले लिया है. उन्हें 50 लाख रुपए के आधार मूल्य वर्ग में रखा गया था. यह 19 वर्षीय खिलाड़ी भारत के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला के बाद स्वदेश लौट जाएगा.

श्रीलंका के स्पिनर वानिंदु हसरंगा और तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा भी आईपीएल के पूरे सत्र के लिए उपलब्ध रहेंगे क्योंकि वह अपने देश की टेस्ट टीम में शामिल नहीं है. श्रीलंका की टेस्ट टीम में शामिल अन्य खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ तीन अप्रैल को समाप्त होने वाली श्रृंखला के बाद ही आईपीएल में खेलने के लिए उपलब्ध रहेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...