fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest NewsBPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण का ऐलान, पेपर लीक के...

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा का तीसरा चरण का ऐलान, पेपर लीक के बाद रद्द हुई परीक्षा इस तारीख तक हो सकती है !

राज्य में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जून से 30 जून के बीच कर सकता है. लेकिन कुछ पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है.

BPSC यानी बिहार लोक सेवा आयोग ने पिछले साल जून में बीपीएससी शिक्षक भर्ती 2023 का ऐलान किया था, वह अब तक जारी है. इन एक सालों में बिहार में BPSC टीआरई-1, BPSC टीआरई 2 और BPSC टीआरई-3 भर्तियां निकाली जा चुकी हैं. BPSC टीआरई-1, BPSC टीआरई 2 के लिए योग्य उम्मीदवारों की भर्ती की जा चुकी हैं और अब बीपीएससी BPSC-3 यानी तीसरे चरण की शिक्षकों की भर्ती होनी है. इसके लिए फॉर्म भरे जा चुके हैं और उम्मीदवार बेसब्री से शिक्षक भर्ती परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे हैं. लेटेस्ट अपडेट है कि BPSC राज्य में तीसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 27 जून से 30 जून के बीच कर सकता है.

bpsc tre 3 exam scheduled for march 16 postponed featured image

बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा 5 मार्च को BPSC शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया गया था. पेपर लीक होने के बाद यह परीक्षा स्थगित कर दी गई, जिसके बाद यह मामला पटना हाईकोर्ट भी पहुंचा. अब हाईकोर्ट के निर्देश पर अब अतिथि शिक्षकों को भी इस भर्ती में मौका दिया जाएगा. आयोग इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू करेगा. ऐसे में बीपीएससी शिक्षक भर्ती के तीसरे चरण की परीक्षा की तिथि में बदलाव या फिर आगे बढ़ना तय है.

1 4


हालांकि इसमें भी पेंच है और हो सकता ही आयोग तिथियों में बदलाव करें. BPSC टीआरई-3 भर्ती परीक्षा एक ही पाली में होगी. एक रिपोर्ट के मुताबिक सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा जा चुका और आयोग ने 6 जून तक एग्जाम सेंटर की स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है. फिलहाल यह पटना हाईकोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही है और कोर्ट ने परीक्षा के आयोजन पर रोक लगा रखा है. आयोग बीपीएससी शिक्षक भर्ती परीक्षा के तीसरे चरण में राज्य में 87 हजार 774 शिक्षकों की भर्ती का लक्ष्य रखा है.

BPSC EXAM DETAILS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...