fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentअभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पब पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा, जानें...

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पब पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का छापा, जानें क्या है पूरा मामला !

बेंगलुरु शहर के सबसे महंगे पब्स में से एक ‘बैस्टियन' पब पर इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुबह से ही पब में निरीक्षण शुरू कर दिया.

आयकर विभाग ने मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के स्वामित्व वाले बेंगलुरु के सेंट मार्क्स रोड पर स्थित ‘बैस्टियन’ पब पर बुधवार को छापा मारा. शहर के सबसे महंगे पब्स में गिना जाता है. सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई टैक्स चोरी के आरोपों की जांच के तहत की गई है. जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स अधिकारियों ने सुबह से ही पब में निरीक्षण शुरू कर दिया.

image 58

विभाग के अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच की और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की पड़ताल की. बताया जा रहा है कि पब के संचालन से जुड़े आयकर भुगतान में अनियमितताओं की शिकायत मिलने के बाद यह कदम उठाया गया. छापेमारी के दौरान इनकम टैक्स विभाग की टीम में दस से अधिक अधिकारी शामिल थे.

image 59


अधिकारियों ने पब के कर्मचारियों से पूछताछ भी की है. फिलहाल जांच जारी है और विभाग ने इस मामले में आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है.

image 60

‘बैस्टियन’ पब मुंबई में भी अपनी मौजूदगी के लिए जाना जाता है और शिल्पा शेट्टी का नाम इस ब्रांड से जुड़ा हुआ है. बेंगलुरु में इसकी शुरुआत के बाद से यह हाई-प्रोफाइल ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रहा है. हालांकि, टैक्स चोरी के आरोपों पर अभिनेत्री या उनकी टीम की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

image 61

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

ओमान तट पर ऑयल टैंकर पर अमेरिकी मिसाइल हमला! 3 भारतीय क्रू मेंबर लापता

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में जारी भारी भू-राजनीतिक तनाव अब समंदर के बीच वाणिज्यिक जहाजों (Commercial Ships) के लिए काल बनने लगा है। ओमान...

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

‘ईरान की नौसेना-वायुसेना खत्म, अब चुकानी होगी भारी कीमत’—अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अंतिम चेतावनी

मिडिल ईस्टमें अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा सैन्य टकराव अब पूरी तरह से युद्ध के तीसरे चरण में प्रवेश कर चुका है।...

RELATED NEWS

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण: अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक दरबार हॉल सोमवार, 25 मई को एक बेहद भावुक और यादगार पल का गवाह बना। भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर...