fbpx
  Previous   Next
HomeSportsअफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिलने पर...

अफगानिस्तान के खिलाफ ईशान किशन को टीम में जगह नहीं मिलने पर आकाश चोपड़ा ने सेलेक्टरों से पूछा ये वाजिब सवाल?

ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है, रोहित शर्मा और विराट कोहली टीम में जगह बनाने में सफल रहे है.

BCCI ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली को मौका मिला है. इसके अलावा श्रेयस अय्यर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज को आराम दिया गया है. हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के कारण टीम में जगह नहीं बना पाए हैं. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी चोटिल होने के कारण टीम से बाहर हैं. जबकि हैरान करने वाली वात यह है कि लगातार भारतीय टीम के साथ रहने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन इस टीम का हिस्सा नहीं है. जिसको लेकर पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा के टीम सेलेक्शन के बाद सवालों की बौछार सी कर दी है.

Aka

आकाश चोपड़ा ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए सवाल पूछा,”अय्यर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए उप-कप्तान के रूप में नॉमिनेट किया गया था. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी टीम का हिस्सा थे.अब अफगानिस्तान के खिलाफ टीम में जगह नहीं मिली. दुबे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू मैदान पर टीम में थे. दक्षिण अफ्रीका के लिए नहीं चुना गया. अफगानिस्तान बनाम टीम में वापसी. इसके अलावा, ईशान किशन कहां है? उसकी उपलब्धता पर कोई खबर?”

BeFunky photo 3

ईशान किशन को दक्षिण अफ्रीकी दौरे के लिए भारतीय टीम में सेलेक्ट किया गया था, लेकिन उन्होंने बाद में ‘व्यक्तिगत कारणों’ का हवाला देते हुए सीरीज से बाहर होने का फैसला लिया था. ईशान किशन को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में क्यों नहीं चुना गया है, इसकी कोई जानकारी नहीं आई है.

9 1


अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया की बात करें तो रोहित शर्मा को फिर से इस श्रृखला के लिए कप्तान की जिम्मेदारी दी गई है साथ ही टीम में शुभमन गिल, वाई जयसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, डब्ल्यू सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह , आवेश खान, मुकेश कुमार जगह बनाने में सफल रहे है.

1212121 1

भारत और अफगानिस्तान के बीच मैंच शेड्यूल की बात करें तो पहला मुकाबला 11 जनवरी को मोहाली में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों देश 14 जनवरी को इंदौर में आमने-सामने होंगे. वहीं सीरीज का आखिरी मैच 17 जनवरी को बेंगलुरु में होगा.

India vs Afghanistan

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

पेट्रोल-डीजल और LPG संकट पर सरकार का बड़ा बयान: ‘घबराने की जरूरत नहीं, देश में मौजूद है ईंधन का भरपूर स्टॉक

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच देशवासियों के लिए केंद्र सरकार की ओर से एक...

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक आई सामने: रेल मंत्रालय के गेट पर सजी हाई-स्पीड ट्रेन की भव्य तस्वीर

भारत के रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। देश की पहली बुलेट ट्रेन की पहली आधिकारिक झलक अब...

RELATED NEWS

नताशा के बाद अब माहिका शर्मा बनेंगी हार्दिक की दुल्हनिया? MI कप्तान की शादी की खबरों पर बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी संभाल रहे स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एक तरफ...

आरसीबी की ऐतिहासिक छलांग: पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदकर प्लेऑफ में पहुंचने वाली बनी पहली टीम

आईपीएल 2026 के 61वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 23 रनों से हराकर प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर...

इडेन गार्डेंस में KKR का कोहराम: गुजरात टाइटंस का विजय रथ रोका, 247 रनों के पहाड़ जैसे स्कोर से 29 रन से जीता मैच

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपने घरेलू मैदान इडेन गार्डेंस पर गुजरात टाइटंस (GT) के लगातार पांच मैचों...