fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentफिल्म 'गुंटूर कारम' का विदेशों में जलवा, रिलीज से पहले ही महेश...

फिल्म ‘गुंटूर कारम’ का विदेशों में जलवा, रिलीज से पहले ही महेश बाबू फिल्म सालार और RRR कैसे छोडा पीछे ?

महेश बाबू की आने वाली फिल्म गुंटूर कारम रिलीज से पहले ही अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है

महेश बाबू का एक्शन और महेश बाबू का रोमांस लोगों को दीवाना बनाता है. जिसे देखकर पूरा थियेटर हॉल फैन्स की तालियों से गूंजने लगता है. ऐसा ही हाल उनकी अपकमिंग मूवी गुंटूर कारम का हो सकता है, जो बस कुछ ही दिनों में सिनेमा हॉल में दस्तक देने वाली है. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार महेश बाबू की फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो फैन्स का क्रेज देखने लायक होता है. उनकी मूवी की खातिर फैन्स बेसब्री से इंतजार तो करते ही हैं साथ ही टिकट खिड़की पर भी टूट पड़ते हैं. खासतौर पर रिलीज से तकरीबन हफ्तेभर पहले ही महेश बाबू की इस फिल्म ने नया रिकॉर्ड बनाते हुए आरआरआर और सालार को पीछे छोड़ दिया है.

2121212121

इस इंस्टाग्राम हैंडल के मुताबिक गुंटूर कारम के यूएसए में 5408 से ज्यादा प्रीमियम शोज होने वाले हैं. जबकि आरआरआर के 5408 प्रीमियम शोज हुए थे. इस मामले में सालार का आंकड़ा तो इन फिल्मों का करीब आधा ही है. सालार के अमेरिका में 2415 प्रीमियम शोज ही हुए थे.इंस्टाग्राम हैंडल तेलुगु फेब के मुताबिक महेश बाबू की फिल्म गुंटूर कारम यूएसए यानी कि अमेरिका में सबसे ज्यादा प्रीमियर शोज वाली फिल्म बन गई है. ये अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है.

फिल्म का क्रेज अमेरिकी फैन्स के सिर चढ़ कर बोल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म अब तक 2.49 करोड़ की प्री सेल्स भी हासिल कर चुकी है. यूके में फिल्म के दस हजार से भी ज्यादा टिकट बिकने की खबर है. कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में भी ये सिलसिला जोरों से जारी है. महेश बाबू की इस अपकमिंग मूवी के सिर्फ प्रीमियर शो की संख्या ही बाजी नहीं मार रही है. बल्कि एडवांस बुकिंग के मामले में भी फिल्म की रफ्तार काफी तेज है. ऐसा माना जा रहा है रिलीज के पहले ही दिन महेश बाबू की ये फिल्म विदेशी बॉक्स ऑफिस पर 25 करोड़ रु. तक का कारोबार कर सकती है.

333 1
guntur kaaram dasara poster out oct23 16x 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदेगा इंडोनेशिया, 200–350 मिलियन डॉलर की डील पक्की!

दक्षिण-पूर्व एशिया में बदलते सुरक्षा माहौल के बीच Indonesia और India के बीच रक्षा सहयोग एक नए चरण में पहुंचता दिखाई दे रहा है।...

नेपाल चुनाव के बाद भारत-नेपाल रिश्तों पर नया जोर, पीएम मोदी ने बालेंद्र शाह को दी शुभकामनाएं

नेपाल के हालिया राष्ट्रीय चुनावों के नतीजों के बाद दक्षिण एशिया की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है। इसी क्रम में भारत...

T20 World Cup 2026 जीतने के बाद होगी विक्ट्री परेड? BCCI कर रही मेगा इवेंट की तैयारी!

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम ने एक बार फिर विश्व क्रिकेट में अपना दबदबा साबित किया है। खिताब...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...