fbpx
  Previous   Next
HomeSportsअफगानिस्तान के खिलाफ टीम सलेक्शन में सेलेक्टर्स भविष्य और वर्तमान के दुविधा...

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम सलेक्शन में सेलेक्टर्स भविष्य और वर्तमान के दुविधा में फंसे, अजीत अगरकर की टीम नहीं ले पा रही अहम फैसला !

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होनी है और उससे पहले सेलेक्टर्स को कैसी टीम सलेक्ट करनी चाहिए, इसका फैंसला नहीं ले पा रही हैं.

आईसीसी द्वारा टी20 विश्व कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है और इधर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने के चलते दोनों ही अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. जिसके चलते अजीत अगरकर की अगुवाई वाली सेलेक्शन समिति के सामने एक दुविधा खड़ी हो गई है. भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज होनी है. इस सीरीज के लिए अभी टीम तक टीम का ऐलान नहीं हुआ है. पहले कहा जा रहा था कि शुक्रवार 5 जनवरी को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

Hardik Surya 640

अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में कौन टीम की कप्तानी करेगा, रोहित शर्मा या शुभमन गिल, सेलेक्टर्स इस बात को लेकर परेशान नहीं है. क्योंकि सेलेक्टर्स के पास श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा का भी विकल्प खुला हुआ है.

एक रिपोर्ट की मानें तो सेलेक्टर्स इस बात को लेकर अभी तक राय नहीं बना पाए हैं कि टी20 विश्व कप 2024 को ध्यान में रखकर आने वाले पांच महीनों की तैयारी की जाए या फिर आगे की सोचते हुए एक युवा खिलाड़ी को तैयार किया जाए.

India

रिपोर्ट की मानें तो सेलेक्टर्स की बैठक में इस पर फैसला होना है. हालांकि, यह फैसला इतना भी आसान नहीं होने वाला है. रोहित शर्मा और विराट कोहली से टी20 फॉर्मेट में आगे खेलने को लेकर विचार पूछे गए थे और उन्होंने दोनों खिलाड़ियों ने अपने आप को इस फॉर्मेट के लिए उपलब्ध बताया है. दोनों ही खिलाड़ियों ने साल भर से अधिक समय पहले, ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था और यह दोनों उसके बाद से टी20 अंतरराष्ट्रीय से दूर हैं.

4554

हालांकि, जबकि चयन समिति भविष्य के लिए योजना बनाने और युवाओं को अधिक मौके देने को अधिक इच्छुक दिख रही है, लेकिन हाल ही में रोहित शर्मा ने कप्तानी और बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन किया है और सेलेक्टर्स के लिए इस बात को नजरअंदाज करना आसान नहीं होगा. माना जा रहा है कि सेलेक्टर्स के साथ साथ भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ की भी इस मामले में अहम भूमिका रहेगी.

11121221

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अक्षय कुमार ने किया धुरंधर फिल्म और रणवीर सिंह के लिए ये क्या कह दिया ?

रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और सारा अर्जुन की फिल्म 'धुरंधर' इन दिनों सिनेमाघरों में खूब पसंद की जा...

माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन सत्या नडेला PM मोदी से मिले , भारत में 17.5 बिलियन डॉलर के निवेश का ऐलान!

पीएम मोदी के भारत की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) क्रांति को बढ़ावा देने के प्रयासों को एक बड़ी सफलता मिली है. टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज...

भारतीय गेंदबाजों के सामने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने किया आत्मसमर्पण. अफ्रीकी टीम पहली बार 74 रनों पर ऑल-आउट, सीरीज में 1-0 की बढ़त बना...

भारत के खिलाफ 5 मैंचों के टी20 सीरीज के पहले मैंच ने भारतीय टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए उनका टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह...

RELATED NEWS

आखरी वनडे में यशस्वी जायसवाल की पहली वनडे सेंचुरी! टीम मैनेजमेंट की टेंशन में बढोत्तरी…

विशाखापत्तनम में सीरीज़ जीत की नींव कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा ने रखी तो रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल टीम को जीत की दहलीज़...

अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में जीत के बाद कोहली का बड़ा बयान से साउथ अफ्रीका के टीम में क्यों मची खलबली !

रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में शानदार जीत दिलाने वाले प्लेयर ऑफ द मैच विराट कोहली ने अपने आगे की रणनीति...

चौतरफा आलोचना झेल रहे भारतीय क्रिकेट टीम के कोच गंभीर के बचाव में उतरे अश्विन, कही दिल छू लेने वाली बात!

पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट श्रृंखला में 0-2 से मिली हार के बाद आलोचनाओं से घिरे भारतीय...