fbpx
  Previous   Next
HomeNationG20 शिखर सम्मेलन : ऑटो में हथियार ले जाने की अफवाह फैलाने...

G20 शिखर सम्मेलन : ऑटो में हथियार ले जाने की अफवाह फैलाने का आरोपी गिरफ्तार

झगड़ा होने पर नाराज आरोपी कुलदीप ने दिल्ली पुलिस को ऑटो में हथियार और विस्फोटक होने की गलत जानकारी दी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दिल्‍ली जी20 शिखर सम्‍मेलन की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. यातायात पर कड़े प्रतिबंध लागू हैं, स्कूल-कॉलेज बंद है, सुरक्षा के लिए लड़ाकू विमान तैनात हैं, पूरे शहर में बैनर नजर आ रहे हैं. नई दिल्ली ने 9 और 10 सितंबर को जी20 शिखर सम्मेलन होने जा रहा है. कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष भारत आ रहे हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किये गए हैं. ऐसे में G20 को लेकर अफवाह फैलाने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आज दोपहर में डीसीपी आउटर नॉर्थ के ट्विटर हैंडल को टैग करते हुए एक शख्स ने जानकारी दी थी कि एक ऑटो प्रगति मैदान की तरफ जा रहा है जिसमें हथियार और विस्फोटक हैं. ट्वीट में ऑटो की फोटो और रजिस्ट्रेशन नंबर भी अपलोड किया गया था.

jpg 5

इस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई. पुलिस ने तुरंत भलस्वा डेयरी में ऑटो के मालिक गुरमीत के पास पहुंची. गुरमीत ने बताया कि ऑटो उसका भाई हरचरण सिंह चलाता है. पुलिस उसी इलाके में रहने वाले हरचरण के पास पहुंची. उसने बताया कि वह ऑटो में कपड़े लेकर चांदनी चौक जाता है. उसने बताया कि उसका कुलदीप नाम के शख्स से ऑटो पार्क करने को लेकर झगड़ा है.

hdrsodk bengaluru auto driver unsplash

इसके बाद पुलिस उसी गली में रहने वाले कुलदीप के पास पहुंची. कुलदीप ने बताया कि हरचरण उसके घर के बाहर ऑटो खड़ा कर देता है, इसलिए उसका हरचरण से झगड़ा चल रहा है. इसी ने नाराज होकर उसने पुलिस को ऑटो में हथियार और विस्फोटक होने की गलत जानकारी दी. पुलिस ने कुलदीप को गिरफ्तार कर लिया है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

‘खामेनेई की मौत का बदला लेंगे’, ईरान का ऐलान, US-इजरायल की खैर नहीं

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान में गुस्से और शोक का माहौल और गहरा हो गया है। देश की सबसे ताकतवर सैन्य इकाई...

अलीरेजा अराफी कौन हैं? संकट की घड़ी में ईरान की कमान संभालने वाला चेहरा

Ali Khamenei के निधन के बाद ईरान की सत्ता संरचना में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। देश के धार्मिक और राजनीतिक नेतृत्व ने...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत, 40 दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान

Ali Khamenei के निधन की आधिकारिक पुष्टि ईरानी मीडिया ने कर दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इजरायल और अमेरिका द्वारा किए गए संयुक्त हमले...

RELATED NEWS