fbpx
  Previous   Next
HomeNationचांद मामा के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, 40 दिन बाद साउथ...

चांद मामा के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, 40 दिन बाद साउथ पोल पर होगी लैंडिंग.

देश के तीसरे 'मिशन मून' चंद्रयान-3 ने चांद की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा.

ISRO ने शुक्रवार को मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. चंद्रयान-3 को शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है. चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. करीब 40 दिन बाद यानी 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे. ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे.

Capture 8

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने लॉन्चिंग के बाद कहा कि चंद्रयान-3 ने चांद की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा. मिशन के जरिए ISRO पता लगाएगा कि चांद की सतह कितनी सिस्मिक है. इसके साथ ही चांद की मिट्टी और धूल की भी स्टडी की जाएगी. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल रहती है, तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं.

20230711 092143 1

चंद्रयान-3 का बजट 615 करोड़
चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपये है. इससे 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान-2 की लागत 603 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

चांद के सतह के बारे में मिलेगी जानकारी
चंद्रयान-3 मिशन के साथ कई प्रकार के वैज्ञानिक उपकरणों को भेजा जाएगा, जिससे लैंडिंग साइट के आसपास की जगह में चंद्रमा की चट्टानी सतह की परत, चंद्रमा के भूकंप और चंद्र सतह प्लाज्मा और मौलिक संरचना की थर्मल-फिजिकल प्रॉपर्टीज की जानकारी मिलने में मदद हो सकेगी.

211dcd3b 64db 493f a025 cdb92dd234ca 1500x1000 1

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
फ्रांस यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. ये हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान है. ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

ऑस्ट्रेलिया के स्टार गैंदबाज नाथन लियोन ने इस दिग्गज को बताया विश्व क्रिकेट का महान स्पिन गेंदबाज़

ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट में दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बनने के लिए ल्योन ग्लेन मैकग्राथ को पछाड़ने से 34 विकेट दूर...

बाल-बाल बची इटावा सदर विधायका सरिता भदौरिया ! वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने की होड़ में प्लेटफॉर्म से नीचे गिरी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आगरा और वाराणसी के बीच एक और नई वंदे भारत ट्रेन का शुभारंभ किया. वहीं इस...

177 दिन बाद जेल से बाहर हुए केजरीवाल, मां पिता के साथ देखें केजरीवाल की Exclusive तस्वीरें !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. तिहाड़ जेल में जमानत के संबंध...

RELATED NEWS

177 दिन बाद जेल से बाहर हुए केजरीवाल, मां पिता के साथ देखें केजरीवाल की Exclusive तस्वीरें !

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. तिहाड़ जेल में जमानत के संबंध...

रेलवे में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट की बंपर भर्ती की घोषणा, 11, 558 पदों के लिए आवेदन हुआ आज से शुरू

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने हाल ही में बंपर भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती अभियान का लक्ष्य ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट दोनों पदों...

बुजुर्गों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला 70 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों की भी आयुष्मान भारत स्कीम में होगी एंट्री

आयुष्मान भारत पीएम जनआरोग्य योजना के तहत अब 70 प्लस एज ग्रुप के लोगों को भी मुफ्त इलाज मिलेगा. सरकार के मुताबिक, इसके तहत...