fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessदुनिया के न.1 अमीर- एलन मस्क. बीते 24 घंटे में संपत्ति में...

दुनिया के न.1 अमीर- एलन मस्क. बीते 24 घंटे में संपत्ति में 2.60 अरब डॉलर का हुआ इजाफा

टॉप-10 से सभी भारतीय अरबपति आउट! गौतम अडानी 61.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें पायदान पर हैं.

एलन मस्क यानि टेस्ला ,स्पेसएक्स और ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक आजकल सितारे गर्दिश में चल रहे है. कुछ दिनों पहले की बात है जब उन्होंने दौलत की रेस में फ्रांस के अरबपति बर्नार्ड अर्नाल्ट को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अमीर इंसान का ताज अपने नाम किया था, लेकिन इसबार तो उन्होंने एक और लंबी छलांग लगाई है. ताजा समाचार के मुताबिक, एलन मस्क की नेटवर्थ एक बार फिर 200 अरब डॉलर के पार पहुंच गई है. वहीं संपत्ति में गिरावट के चलते अर्नाल्ट की दौलत कम होती जा रही है, हालांकि वे अभी भी टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर काबिज हैं.

image


ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के मुताबिक एलन मस्क नंबर-1 अमीर का ताज अपने नाम कर लिया क्योंकि एलन मस्क की नेटवर्थ में बीते 24 घंटे में 2.60 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है और इस बढ़ोत्तरी के साथ उनकी नेटवर्थ 202 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. बीते कुछ समय से मस्क की संपत्ति में उछाल जारी है, जिसके चलते उन्होंने फिर से नंबर-1 अमीर का ताज अपने नाम कर लिया.

एलन मस्क की संपत्ति में इजाफा का कारण उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के शेयरों में जारी उछाल के चलते हुआ है . सोमवार को भी Tesla Inc Stock 3.06 फीसदी की तेजी लेते हुए 220.52 डॉलर प्रति शेयर के स्तर पर बंद हुए. बीते एक महीने में टेस्ला के स्टॉक्स की कीमत में 28.37 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. वहीं बीते पांच दिनों में इसका दाम 10.26 फीसदी बढ़ा है.

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी 375 मिलियन डॉलर के इजाफे के बाद बढ़कर 85 अरब डॉलर हो गई है. इस आंकड़े के साथ वे दुनिया के 13वें सबसे अमीर इंसान हैं. वहीं इस साल सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ 136 मिलियन डॉलर की वृद्धि हुई है. इसके साथ गौतम अडानी 61.7 अरब डॉलर नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 19वें पायदान पर हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

आपदा पर अमित शाह की हाई-लेवल मीटिंग: राज्यों में बनेंगी FCMT टीमें, 60 संवेदनशील झीलों की होगी विशेष निगरानी

देश में मौसम के बदलते मिजाज और प्राकृतिक आपदाओं की आहट के बीच केंद्र सरकार पूरी तरह से 'अलर्ट मोड' पर आ गई है।...

बेंगलुरु में पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक? कार्यक्रम स्थल के पास जिलेटिन स्टिक्स मिलने से मचा हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेंगलुरु दौरे से ठीक पहले सुरक्षा व्यवस्था में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार को प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम...