fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsमहाकुंभ से करोड़ की कमाई विपक्षी नेता अखिलेश यादव ने सरकार से...

महाकुंभ से करोड़ की कमाई विपक्षी नेता अखिलेश यादव ने सरकार से कर दी अजीब मांग ! अखिलेश की मांग सुन आप भी पकड़ लेंगे माथा.

'पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए इस धन का कल्याणकारी सदुपयोग करें क्योंकि परंपरा कुंभ से धन कमाने की नहीं बल्कि अर्जित धन को दान करने की रही है'

उत्तरप्रदेश सरकार को महाकुंभ में लाखों करोड की कमाई हुई है इसमें कोई संदेह नहीं है. अब इसी कमाई को लेकर राजनीति शुरू हो गई है. कुंभ 26 फरवरी को विधिवत समाप्त हो गई है. जिसके बाद से विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री का एक ऐसा बयान आया है जिससे राजनीति के गलियारों में हलचल मचा दी है.

Screenshot 2025 02 28 225936


अखिलेश यादव ने महाकुंभ में हुई कमाई को लेकर बयान दिया है और सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील की है कि वो पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए इस धन का कल्याणकारी सदुपयोग करें क्योंकि परंपरा कुंभ से धन कमाने की नहीं बल्कि अर्जित धन को दान करने की रही है. इसी पुरातन परंपरा का निर्वहन करते हुए माननीय से आग्रह है कि इस अर्जित धन में से ही मृतकों के परिजनों को क्षतिपूर्ति और घायलों के उत्तम उपचार के लिए धन का प्रबंध किया जाए.

Screenshot 2025 02 28 225927


अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके और कहा कि महाकुंभ की कमाई में से कुछ पैसा जो हज़ारों लोग लापता हैं, उनको खोजने और घर पहुँचाने के लिए बचाकर रख लेना चाहिए. इस अकूत कमाई में से ही उन दुकानदारों के घाटे की पूर्ति की जाए, जिन्होंने उप्र सरकार की बदइंतज़ामी की वजह से मेले में दुकान लगाकर घाटा उठाया है. इसमें से कुछ रक़म समस्त मेलाकर्मियों को होली के बोनस के रूप में देने की घोषणा करनी चाहिए. साथ ही कहा कि माननीय को महादानी सम्राट हर्षवर्धन से प्रेरणा लेते हुए अधिकांश धन प्रयागराज के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए दान कर देना चाहिए. महाकुंभ के बाद अखिलेश की मांग कितनी जायज है ये अपने आप में विचारधीन है.

Screenshot 2025 02 28 230018

कितनी कमाई हुई है?

गौरतलब है कि प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरु हुए महाकुंभ 2025 का 26 मार्च को शिवरात्रि के दिन विधिवत समापन हो गया है. जिसमें 67 करोड से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाई है. महाकुंभ 2025 से सरकार को 3 लाख करोड़ मिलने का अनुमान है. महाकुंभ से यूपी सरकार को 3 लाख करोड़ का राजस्व मिला. 7,500 करोड़ रुपये के निवेश पर हुआ 3 लाख करोड़ का व्यापार. 60 करोड़ श्रद्धालुओं के आने से हुआ बड़ा आर्थिक लाभ यूपी सरकार को हुआ है.

collage 75

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

जदयू में शामिल होकर राजनीति में उतरे निशांत कुमार, बोले- पिता के काम को आगे बढ़ाना मेरी जिम्मेदारी

बिहार की सियासत में रविवार का दिन एक नई शुरुआत के तौर पर देखा जा रहा है। लंबे समय से चल रही अटकलों के...

असम चुनावी रण में कांग्रेस की एंट्री, 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी

असम में विधानसभा चुनावों से पहले सियासी हलचल तेज हो गई है। राज्य की 126 सीटों पर संभावित मतदान से पहले कांग्रेस ने अपनी...

मणिपुर से हटा राष्ट्रपति शासन, युमनाम खेमचंद के हाथों में सत्ता की कमान

लगभग एक वर्ष तक केंद्र के प्रत्यक्ष शासन में रहने के बाद मणिपुर में लोकतांत्रिक प्रक्रिया ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। राष्ट्रपति...