fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessपैसा जमा करने के लिए बैंकों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा, अब...

पैसा जमा करने के लिए बैंकों के चक्कर से मिलेगा छुटकारा, अब UPI के जरिये सीधे बैंक अकाउंट में जमा कर पाएंगे पैसा

RBI के गवर्नर ने UPI को लेकर दिया एक बड़ा अपडेट, UPI यूजर्स जल्द ही UPI Apps के जरिए कैश जमा कर पाएंगे.

आजकल UPI पेमेंट के जरिये लेनदेन करना काफी आसान हो गया है. आज के समय में ज्यादतर लोग कैश पेंमेंट की जगह UPI पेमेंट का ऑप्शन चुनते हैं. UPI पेमेंट हमें आसान इसलिए लगता है क्योंकि इससे महज कुछ सेकेंड में एक क्यूआर कोड को स्कैन करके या यूपीआई नंबर के जरिये हम पैसे को अपने दोस्तों, परिवार के लोगों, मर्चेंट्स या किसी अन्य लोगों के बैंक अकाउंट में सीधे ट्रांसफर कर सकते हैं. इसके साथ ही हमें कैश रखने की जरूरत भी महसूस नहीं होती है.

RBIs big announcement

RBI के गवर्नर ने मॉनेट्री पॉलिसी के नतीजे की घोषणा के दौरान UPI को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया. जिसके तहत ये संभव है कि अब आप यूपीआई के जरिये अपने बैंक अकाउंट में कैश भी जमा कर सकते हैं. RBI गवर्नर ने एक प्रस्ताव रखा है जिसके अनुसार, UPI यूजर्स जल्द ही UPI Apps के जरिए कैश जमा कर पाएंगे. यानी कि अब आपको बैंक अकाउंट में पैसे जमा करने के लिए घंटों लाइन में नहीं लगना होगा. और न ही कैश जमा करने वाली कियॉस्क मशीनों में डेबिट कार्ड की जरूरत पड़ेगी.

RBI Floating Rate Savings

फिलहाल कैश जमा करने की मशीन में पैसा जमा करने के लिए डेबिट कार्ड का उपयोग करना होता है. वहीं, यूपीआई के जरिये आप अपने पैसे को ट्रांसफर करके किसी के पास भेज तो सकते हैं लेकिन अपने पास जमा कैश को यूपीआई के जरिये अपने अकाउंट में नहीं भेज सकते हैं.

1 4

आरबीआई का कहना है कि UPI के जरिये Cash Deposit Machines के उपयोग से एक तरफ जहां ग्राहकों को आसान और बेहतर सुविधा मिलेगी वहीं बैंक ब्रांच में पैसे-जमा करने को लेकर भीड़ भी कम होगा. इसके साथ ही डेबिट कार्ड के जरिये हो रहे फ्रॉड के मामले में भी कमीं आएगी.

121121

जैसा की आपको पता ही होगा कि UPI के जरिये कैश भी निकाल सकते हैं? ये सुविधा पिछले ही साल शुरू की गई थी. पिछले साल सितंबर में UPI-ATM की शुरुआत की गई थी. इसमें आप बिना ATM या Debit कार्ड के अलग-अलग बैंक के अकाउंट से यूपीआई के जरिये कैश निकाल सकते हैं. इसमें आपको QR Code स्कैन करके पैसे निकालने होते हैं. NPCI की ओर से UPI ATM से Cash Withdrawal पर कोई चार्ज नहीं लिया जाता है. हालांकि, जैसे बाकी एटीएम से ट्रांजैक्शन पर बैंक की ओर लगाए जाने वाले चार्ज लागू होते हैं, वो चार्ज आपको देने होंगे.

Cash Deposit By UPI 1024x576 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: चांदी एक झटके में ₹4,400 से ज्यादा टूटी, अपने हाई लेवल से सोना ₹46,000 हुआ सस्ता

वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

देशवासियों को आज सुबह एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। घरेलू तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी...

अगर जीएसटी के दायरे में आ जाए ईंधन, तो ₹22 तक सस्ता हो सकता है एक लीटर पेट्रोल

देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच आम जनता को बड़ी राहत देने के लिए एक नई मांग तेजी से उठने...