fbpx
  Previous   Next
HomeNationममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट...

ममता सरकार के लिए यात्रियों की सुरक्षा से बढकर है मुस्लिम वोट बैंक? अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर दूसरे रनवे के निर्माण में मामला तो यहीं लग रहा है !

नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है. इस रनवे के निर्माण में एक मस्जिद बाधा बन रही है, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है.

देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में से एक कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अपने दूसरे रनवे के निर्माण को लेकर एक बड़े विवाद के केंद्र में आ गया है. इस रनवे के निर्माण में एक मस्जिद बाधा बन रही है, जिसे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है. कोलकाता एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण और विस्तार का काम चल रहा है, जिसका लक्ष्य इसकी यात्री क्षमता को दोगुना करना है. उड़ानों की बढ़ती संख्या को देखते हुए, दूसरे रनवे की तत्काल आवश्यकता है. लेकिन मस्जिद हटाने को लेकर एएआई को राज्य सरकार से कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला है. वहीं, अब बीजेपी ने भी इस मुद्दे पर ममता सरकार को घेरा है. बीजेपी प्रवक्ता अमित मालवीय मुद्दे उठाते हुए ममता सरकार पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया है. बीजेपी का कहना है कि राज्य सरकार धार्मिक भावनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा और यात्रियों की जान से ऊपर रख रही है, और यह एक गैर-जिम्मेदाराना कदम है.

image 22


अमित मालवीय ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- “भाजपा बंगाल प्रदेश अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने राज्यसभा में एक अहम सवाल उठाया कि कोलकाता एयरपोर्ट के परिचालन क्षेत्र के अंदर स्थित मस्जिद के बारे में और अब सरकार ने इसे ऑफिशियली रूप से रुकावट माना है. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने स्वीकार किया है कि एक मस्जिद दूसरे रनवे के पास स्थित है, यह सुरक्षित संचालन में बाधा डालती है, जिससे रनवे थ्रेशहोल्ड 88 मीटर खिसक गया है, यह उस स्थिति में रनवे के उपयोग को प्रभावित करता है जब पहला वाला रनवे भी उपलब्ध नहीं होता. यात्रियों की सुरक्षा को तुष्टिकरण की राजनीति के लिए बलि नहीं चढ़ाया जा सकता. ममता बनर्जी को यह समझना चाहिए.”

image 21

एयरपोर्ट की कैपेसिटी दोगुनी करने का लक्ष्य
दरअसल, कोलकाता एयरपोर्ट की कैपेसिटी को दोगुना बढ़ाने का टारगेट है. इसके आधुनिकीकरण और विस्तार का काम चल रहा है.फ्लाइट बढ़ेंगी, इसलिए दूसरे रनवे की जरूरत समझी जा रही है. ताकि आसान से प्लेन उतर सकें. लेकिन मस्जिद इसमें रुकावट बन रही है. जिसे हटाने से ही समस्या हल होगी. मस्जिद हटेगी तो इस रनवे को 800 से 900 मीटर तक आगे बढ़ाने की जगह मिल जाएगी. कोझिकोड में विमान हादसे का मुख्य कारण यही था कि जब विमान अपने रनवे पर नहीं रूका तो वो खाई में जा गिरा.

image 20

मस्जिद कमेटी मानने को तैयार नहीं
मस्जिद कमेटी के लोग ढांचे को हटाने को राजी नहीं हैं.वो ऐसे किसी प्रस्ताव पर साफ इनकार कर चुके हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मस्जिद कमेटी के पदाधिकारी मस्जिद को एयरपोर्ट परिसर के बाहर या किसी किनारे के इलाके में स्थानांतरित करने के लिए कतई राजी नहीं हैं.

image 23

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

IND vs NZ: आखिरी वनडे में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर पलट दिया इतिहास, पहली बार जीती सीरीज

भारतीय क्रिकेट के गढ़ माने जाने वाले इंदौर में रविवार का दिन मेहमान टीम न्यूजीलैंड के नाम रहा। जबरदस्त आत्मविश्वास, धैर्यपूर्ण बल्लेबाज़ी और अनुशासित...

वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ट्रेड नीति का नया रोडमैप

बदलते अंतरराष्ट्रीय हालात ने भारत की व्यापार नीति को एक बार फिर केंद्र में ला दिया है। बजट 2026 से पहले सरकार के सामने...

बयान पर मचे बवाल के बाद एआर रहमान की सफाई, कहा– ‘मेरी बातों को गलत समझा गया’

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका संगीत नहीं बल्कि हालिया बयान और उस पर...

RELATED NEWS

ग्रीनलैंड पर कब्जे का विरोध पड़ा महंगा, 8 देशों पर फूटा डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ बम

ग्रीनलैंड को लेकर अमेरिका और यूरोपीय देशों के बीच खींचतान अब नए स्तर पर पहुंच गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को रणनीतिक...

इंडोनेशिया में रहस्यमयी घटना: पहाड़ी इलाके के पास गायब हुआ यात्री विमान

इंडोनेशिया में एक छोटे यात्री विमान के अचानक संपर्क से बाहर हो जाने से हड़कंप मच गया है। यह घटना उस समय सामने आई...

भारत–ओमान के प्राचीन समुद्री रिश्तों की नई यात्रा, मस्कत पहुँचा INSV कौडिन्य

भारत और ओमान के बीच ऐतिहासिक समुद्री संबंधों ने एक बार फिर जीवंत रूप ले लिया है। भारतीय नौसेना का पारंपरिक पोत INSV कौडिन्य...