fbpx
  Previous   Next
HomeBusinessभारतीय के भरोसे Apple कंपनी! भारतीय मूल के रिसर्चर अमर सुब्रमण्यम के...

भारतीय के भरोसे Apple कंपनी! भारतीय मूल के रिसर्चर अमर सुब्रमण्यम के हाथ में Apple फोन में AI सुधारने की जिम्मेदारी.

अमर सुब्रमण्यम हाल ही में AI के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है. इससे पहले सुब्रमण्यम ने Google में 16 साल बिताए, जहां वह जेमिनी असिस्टेंट के लिए इंजीनियरिंग के प्रमुख भी थे.

एप्पल ने सोमवार, 1 दिसंबर अमर सुब्रमण्यम को अपने AI डिपार्टमेंट का उपाध्यक्ष नियुक्त किया. अमर जॉन गियानंद्रिया का स्थान लेंगे. यानि Apple में अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI डिपार्टमेंट की बागड़ोर एक भारतीय मूल के अनुभवी रिसर्चर के हाथ में होगी. अपने फोन क्वालिटी के लिए फेमस एप्पल की एक बड़ी कमजोरी यह मानी जाती है कि वह AI की दौड़ में पिछड़ गया है. वह सैमसंग जैसे प्रतिद्वंद्वियों की तुलना में अपने प्रोडक्ट में AI फीचर जोड़ने में धीमा रहा है. अब Apple की भी ख्वाहिश है कि वह भी एडवांस AI फीचर के साथ अपने तमाम गैजेट को लैस करे और AI रेस में आगे निकले. यह करने की जिम्मेदारी अब अमर सुब्रमण्यम के हाथों में होगी.

image 10

अमर सुब्रमण्यम में क्या है खास?
सोशल मीडिया के प्रोफाइल के अनुसार, सुब्रमण्यम ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी से 1997-2001 में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की. बाद में उन्होंने 2005 और 2009 के बीच वाशिंगटन यूनिवर्सिटी से पीएचडी की डिग्री प्राप्त की. अमर सुब्रमण्यम माइक्रोसॉफ्ट से एप्पल में शामिल हो रहे हैं.

image 15

अमर सुब्रमण्यम ने माइक्रोसॉफ्ट में हाल ही में AI के कॉर्पोरेट उपाध्यक्ष के रूप में कार्य किया है. इससे पहले सुब्रमण्यम ने Google में 16 साल बिताए, जहां वह अन्य भूमिकाओं के अलावा, जेमिनी असिस्टेंट के लिए इंजीनियरिंग के प्रमुख भी थे.

image 14

एप्पल का सबसे बड़ा लक्ष्य अभी अपने सर्विस और प्रोडक्ट में एडवांस AI फीचर को जोड़ना है. कंपनी ने सुब्रमण्यम के अनुभव को “एप्पल के चल रहे इनोवेशन और भविष्य के ऐप्पल इंटेलिजेंस सुविधाओं के लिए महत्वपूर्ण” बताया है. एप्पल के मालिक टिम कुक ने AI को “एप्पल की रणनीति के केंद्र में” बताया और कहा कि सुब्रमण्यम अपनी भूमिका में “असाधारण AI विशेषज्ञता” लाएंगे.

image 16

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

डोनाल्ड ट्रंप की ‘टैरिफ चेतावनी’ के बीच पुतिन की दोटूक: ग्लोबल साउथ बना आर्थिक विकास का नया केंद्र, ब्रिक्स देशों का व्यापार $1 खरब...

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 'सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम' (SPIEF) के मुख्य सत्र को संबोधित करते हुए वैश्विक अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति को...

विश्व पर्यावरण दिवस 2026: 60 लाख पौधे, ई-व्हीकल्स और सोलर पावर के दम पर एकता नगर ने पेश किया ‘ग्रीन टूरिज्म’ का वैश्विक मॉडल

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में 'हरित और सतत विकास' (Green & Sustainable Development) के सपने को साकार करते हुए गुजरात का...

RELATED NEWS

1 जून से बदल रहे हैं देश के 6 बड़े नियम! LPG सिलेंडर, UPI पेमेंट से लेकर टैक्स और ट्रेन के सफर तक, आम...

नया महीना शुरू होने के साथ ही देश में आम जनता के बजट और दिनचर्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं।...

सोना-चांदी के दामों में भारी गिरावट: चांदी एक झटके में ₹4,400 से ज्यादा टूटी, अपने हाई लेवल से सोना ₹46,000 हुआ सस्ता

वैश्विक बाजारों में जारी उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट का सिलसिला लगातार जारी है। सप्ताह...

पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग: 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम

देशवासियों को आज सुबह एक बार फिर से तगड़ा झटका लगा है। घरेलू तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर दी...