fbpx
  Previous   Next
HomeNationकिसने दी 1500 डॉलर की रंगदारी नहीं देने पर 15 लाख हिंदू...

किसने दी 1500 डॉलर की रंगदारी नहीं देने पर 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा बेचने की दी धमकी !

15 लाख हिंदू लड़कियों की जानकारी इस्लामिक देशों को भेजने की धमकी दी भरा मेल राजस्थान में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी को भजने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार.

राजस्थान पुलिस ने संजय सोनी नामक एक हैकर को गिरफ्तार किया है जिसने जयपुर में अंडर गारमेंट्स बनाने वाली कंपनी के पोस्ट होल्डर को एक व्यक्ति ने धमकी भरा मेल भेजा. उसने कहा कि कंपनी यदि उसे 1000-1500 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में 82 हजार रुपये से लेकर 1.23 लाख रुपये तक नहीं भेजे, तो वह कंपनी की साइट हैक करके 15 लाख हिंदू लड़कियों की जानकारी इस्लामिक देशों को भेज देगा.

राजस्थान पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा है कि अंडर गारमेंट्स कंपनी के पोस्ट होल्डर ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी. उसने बताया कि कंपनी से 92 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं. एक हैकर ने 24 अप्रैल को कंपनी को मेल किया था. उसमें लिखा था कि उसने 15 महिलाओं का डाटा उनकी कंपनी से हैक करके बेच दिया गया है.
इसके बाद आरोपी ने 16 मई को ट्वीट किया कि 1.5 मिलियन यानी 15 लाख हिंदू लड़कियों का डाटा इस्लामिक देशों को भेजा जा रहा है. फिर उसने 25 मई को कंपनी को मेल किया और करीब 1.23 लाख रुपये की रंगदारी मांगी. अगले दिन कंपनी ने उसे मेल के जरिए जवाब दिया, उसे भी ट्वीट कर दिया.


कंपनी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि इस्लामिक देशों में रहने वाली हिंदू लड़कियों का डेटा बताकर आरोपी सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश कर रहा है. शिकायतकर्ता के बयान और आरोपी के अकाउंट की जांच-पड़ताल करने के बाद एसओजी ने एक्शन लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम संजय सोनी है और वह उदयपुर का निवासी है. पुलिस ने बताया कि वह खुद भी उस ग्रुप का हिस्सा है, जिसमें अंडर गारमेंट्स कंपनी का डाटा लीक हुआ है. पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. मामले में आगे की जांच चल रही है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

घर में हारी चेन्नई, गुजरात का गदर! साई सुदर्शन के तूफान में उड़े गायकवाड़ के 74 रन

आईपीएल 2026 के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने 'चेपॉक के किले' में सेंध लगाते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को उनके ही घर में...

बुद्ध का संदेश और कलपक्कम का कमाल: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में दिखाया विकसित भारत का रोडमैप।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में देश को संबोधित करते हुए एक सशक्त वैश्विक और...

व्हाइट हाउस डिनर में खूनी साजिश? राष्ट्रपति ट्रंप और जेडी वेंस सुरक्षित, सीक्रेट सर्विस ने मौत के मुंह से निकाला बाहर।

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन एक बार फिर गोलियों की गूंज से थर्रा उठी है। वाशिंगटन के प्रतिष्ठित होटल हिल्टन में आयोजित 'व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स...

RELATED NEWS

अब्बास अराघची का सीक्रेट मिशन! सीधे नहीं, अब ‘बैक डोर’ से होगी अमेरिका से बात; जानें पाकिस्तान का मास्टर प्लान।

दक्षिण एशिया की कूटनीतिक जमीन पर एक बड़ी हलचल शुरू हो गई है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ...

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! ₹5,000 से शुरू होगा एरियर का खेल, 8वें वेतन आयोग पर आया ये बड़ा अपडेट।

केंद्र सरकार के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 8वें वेतन आयोग का इंतजार अब एक बड़े वित्तीय सवाल में बदल गया है। चर्चा...

“गलत पार्टी में था सही आदमी”: राघव चड्ढा का ‘आप’ से मोहभंग, राज्यसभा में सांसदों की फौज लेकर हुए भगवा।

दिल्ली और पंजाब की राजनीति में आज उस समय बड़ा भूकंप आ गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के संस्थापक सदस्य और राज्यसभा सांसद...