fbpx
  Previous   Next
HomeNationचांद मामा के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, 40 दिन बाद साउथ...

चांद मामा के सफर पर रवाना हुआ चंद्रयान-3, 40 दिन बाद साउथ पोल पर होगी लैंडिंग.

देश के तीसरे 'मिशन मून' चंद्रयान-3 ने चांद की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा.

ISRO ने शुक्रवार को मिशन मून के तहत चंद्रयान-3 सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया है. चंद्रयान-3 को शुक्रवार को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च किया गया. वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ का है. चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं. करीब 40 दिन बाद यानी 23 या 24 अगस्त को चंद्रयान-3 के लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे. ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे.

Capture 8

इसरो चीफ एस सोमनाथ ने लॉन्चिंग के बाद कहा कि चंद्रयान-3 ने चांद की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है. इसका प्रोपल्शन मॉड्यूल चांद के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा. मिशन के जरिए ISRO पता लगाएगा कि चांद की सतह कितनी सिस्मिक है. इसके साथ ही चांद की मिट्टी और धूल की भी स्टडी की जाएगी. चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग सफल रहती है, तो भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा. इससे पहले अमेरिका, रूस और चीन चंद्रमा पर अपने स्पेसक्राफ्ट उतार चुके हैं.

20230711 092143 1

चंद्रयान-3 का बजट 615 करोड़
चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपये है. इससे 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान-2 की लागत 603 करोड़ रुपये थी. हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपये खर्च हुए थे.

चांद के सतह के बारे में मिलेगी जानकारी
चंद्रयान-3 मिशन के साथ कई प्रकार के वैज्ञानिक उपकरणों को भेजा जाएगा, जिससे लैंडिंग साइट के आसपास की जगह में चंद्रमा की चट्टानी सतह की परत, चंद्रमा के भूकंप और चंद्र सतह प्लाज्मा और मौलिक संरचना की थर्मल-फिजिकल प्रॉपर्टीज की जानकारी मिलने में मदद हो सकेगी.

211dcd3b 64db 493f a025 cdb92dd234ca 1500x1000 1

पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी बधाई
फ्रांस यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान-3 की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा- ‘चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. ये हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं की ऊंची उड़ान है. ये महत्वपूर्ण उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों के अथक समर्पण का प्रमाण है. मैं उनकी भावना और प्रतिभा को सलाम करता हूं!’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

इस फ्लॉप फिल्म को लेकर बॉलीवुड का खिलाडा कुमार आज भी है शर्मिंदा, बजट 300 करोड़ कमाई आधी भी नहीं हुई थी.

साल 2022 में एक 300 करोड बजट की एक फिल्म आई थी जिसे यशराज बैनर ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म पर पानी की तरह...

विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा बीजेपी में ‘दंगल ! टिकट न मिलने से कई बड़े नेताओं ने बीजेपी से दिया इस्तीफा

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बिगुल बज चुका है. जिसके तहत बीजेपी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है लेकिन पहली लिस्ट...

पीएम मोदी का सिंगापुर दौरा गेम चेंजर साबित होगा? सिंगापुर में पीएम मोदी का मिशन कैसे होगा सफल ?

पीएम मोदी आजकल सिंगापुर के दौरे पर है, इस दौरे में पीएम मोदी ने कई बड़े समझौतों पर हस्ताक्षर भी किए हैं. PM नरेंद्र...

RELATED NEWS

धूम-स्टाइल में 15 करोड़ रुपये का सोना तो चुरा लिया, लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि बेहोश हो गया चोर

भोपाल में एक शख्स ने फिल्मी स्टाइल में कथित तौर पर एक म्यूजियम से 15 करोड़ रुपये का सोना चुराने की कोशिश की. लेकिन...

वाराणसी कोर्ट से पुलिस को चकमा देकर भागा बंदी, हथकड़ी खोलते ही कोर्ट से भागा; बड़ागांव में चोरी के आरोप में पकड़ा गया था

सिपाही ने दौड़कर पीछा किया. लेकिन, भीड़ का फायदा उठाकर कहीं छुप गया। फिर दिखा ही नहीं। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी पहुंचे।...

एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में एयर होस्टेस से बदसलूकी, यात्री ने शराब पीकर एयर होस्टेस को किया टच और दिया धक्का

दुबई से लखनऊ आ रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की IX 194 फ्लाइट में एक यात्री ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया. फ्लाइट...