fbpx
  Previous   Next
HomeSportsओलंपिक में श्रीजेश क्यों साबित हुए टीम इंडिया की 'दीवार' ! क्या...

ओलंपिक में श्रीजेश क्यों साबित हुए टीम इंडिया की ‘दीवार’ ! क्या ओलंपिक गोल्ड मेडल जीत पाने का सपना पूरा कर पाएंगे?

पेरिस ओलंपिक में 11 पेनल्टी कॉर्नर अपने को सीने पर झेल चुके श्रीजेश अपने खेल के दम पर श्रीजेश अब भारत को हॉकी में गोल्ड दिला सकते हैं

अपना आखिरी टूर्नामेंट खेल रहे पी आर श्रीजेश एक बार फिर भारतीय हॉकी की ‘दीवार’ साबित हुए और 42 मिनट तक दस खिलाड़ियों के साथ खेलने के बावजूद भारत ने ब्रिटेन को पेनल्टी शूटआउट में 4 . 2 से हराकर पेरिस ओलंपिक के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया. तारीफ करनी होगी भारतीय डिफेंस की जिसने 36 वर्ष के श्रीजेश की अगुवाई में ब्रिटेन के हर हमले का बचाव करते हुए उसे बढत नहीं बनाने दी. ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली. निर्धारित समय तक स्कोर 1 . 1 से बराबर रहने पर मुकाबला शूटआउट में गया. शूटआउट में भारत के लिये कप्तान हरमनप्रीत सिंह , सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल दागे जबकि इंग्लैंड के जेम्स अलबेरी और जाक वालांस ही गोल कर सके. कोनोर विलियमसन का निशाना चूका और फिलिप रोपर का शॉट श्रीजेश ने बचाया.

6767676

भारत को छह अगस्त को होने वाले सेमीफाइनल में जर्मनी और अर्जेंटीना के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से खेलना है. टोक्यो ओलंपिक में ब्रिटेन को ही हराकर भारतीय टीम अंतिम चार में पहुंची थी. श्रीजेश टोक्यो में कांस्य पदक के मुकाबले में जर्मनी के खिलाफ भी भारत की दीवार साबित हुए थे और उन्होंने पेरिस ओलंपिक के अब तक के सबसे कठिन मुकाबले में भी अपेक्षाओं पर खरे उतरकर दिखाया.

65655665

पेरिस ओलंपिक के बाद रिटायर हो रहे पीआर श्रीजेश
गोलकीपर पीआर श्रीजेश ने 2013 से 2015 तक हॉकी इंडिया लीग में मुंबई मैजिशियंस के लिए 12 मैच खेले. 2015 में उन्हें उत्तर प्रदेश विजार्ड्स ने खरीदा और तब से वे टीम के साथ हैं और 2017 सीजन तक उन्होंने उनके लिए 33 मैच खेले थे. इस दौरान भी श्रीजेश ने अपने कौशल ने हर किसी को हैरान किया था.

21221

टोक्यो 2020 ओलंपिक में भारत के हॉकी अभियान के सुपरस्टार
टोक्यो 2020 ओलंपिक में जब भारत ने कांस्य पदक जीता था, तो उसके पीछे उनकी अहम भूमिका थी. 2021 में, उन्होंने भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न पुरस्कार और फिर ‘वर्ल्ड एथलीट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार जीता. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि केरल में जन्मे श्रीजेश अपने करियर में गोल्ड मेडल जीत पाएंगे या नहीं, बता दें कि भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में 8 गोल्ड मेडल जीते हैं.

89989 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

संसद सत्र से पहले ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: आज विज्ञान भवन से करोड़ों महिलाओं को बड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी!

भारत की विकास यात्रा में महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में लाने के संकल्प के साथ आज राजधानी दिल्ली का विज्ञान भवन एक ऐतिहासिक गौरव...

इस्लामाबाद में फेल हुई शांति, अब पुतिन संभालेंगे कमान! ट्रंप और तेहरान के बीच रूस बनेगा ‘संकटमोचक’?

मिडिल ईस्ट में जारी बारूदी संघर्ष और कूटनीतिक गतिरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस्लामाबाद में...

‘पीछे हटो वरना उड़ा देंगे’: समंदर में ईरान का अल्टीमेटम और अमेरिका की चुनौती, क्या छिड़कर रहेगी महाजंग?

एक तरफ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति की मेज सजी थी, तो दूसरी तरफ समुद्र की लहरों पर...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...