fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainment'ये लड़की आग लगाएगी'…आखिर आलिया भट्ट ने किस लडकी के लिए किया...

‘ये लड़की आग लगाएगी’…आखिर आलिया भट्ट ने किस लडकी के लिए किया ऐसा कमेंट?

जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म 'वेदा' का ट्रेलर पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया हैरान करने वाली है

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम की अपकमिंग फिल्म ‘वेदा’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जो फैंस को काफी इंप्रेस कर रहा है. फैंस के साथ-साथ कई हस्तियां भी ट्रेलर पर अपना रिएक्शन दे रही हैं. इस कड़ी में एक्ट्रेस आलिया भट्ट की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. ‘वेदा’ में एक्ट्रेस शरवरी वाघ खास रोल में है, उन्होंने शुक्रवार को फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर शेयर किया. अपनी पोस्ट में शरवरी ने लिखा, “जस्टिस. इक्वलिटी. लिबर्टी. एक लड़ाई, जिसे वेदा और अभिमन्यु अंत तक लड़ेंगे. वेदा का ट्रेलर रिलीज हो चुका हुआ है! फिल्म स्वतंत्रता दिवस पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी”.

1722587399 9863 1

शरवरी की पोस्ट को आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीपोस्ट किया और कैप्शन में “यह लड़की आग लगाने वाली है,” और साथ में फायर इमोजी भी शेयर की.

1722671673 alia

निर्माताओं ने शुक्रवार को ‘वेदा’ का ट्रेलर जारी किया, इसमें जॉन अब्राहम, अभिषेक बनर्जी, तमन्ना भाटिया और मौनी रॉय हैं. वेदा के ट्रेलर की शुरुआत श्रीमद्भागवत गीता के श्लोक ‘यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत । अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम् ।। परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम् । धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे युगे ।।’ के साथ होती है. इसके बाद बैकग्राउंड से आवाज आती है कि जब-जब अधर्म बढ़ेगा, मैं धर्म की रक्षा करूंगा. वहीं, दूसरी तरफ शरवरी वाघ भी अपने हक की लड़ाई लड़ते हुए जबरदस्त एक्शन करते हुए नजर आई हैं.

image

फिल्म में जॉन अब्राहम एक आर्मी अफसर मेजर अभिमन्यु कंवर की भूमिका में हैं, जिनका आदेश न मानने का हवाला देते हुए कोर्ट मार्शल कर दिया जाता है. वहीं तमन्ना उनकी लेडी लव के रोल में होंगी. इसके अलावा, शरवरी वेदा की रोल में हैं, जो उत्पीड़न के खिलाफ लड़ाई लड़ती हैं. जाति भेदभाव के आधार पर दलित समुदायों पर अत्याचार करने वालों के खिलाफ सामाजिक न्याय की मांग करती हैं. निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 15 अगस्त को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होने वाली है.

sharvari 4 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अली खामेनेई के निधन पर भारत की संवेदना, दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद दुनिया भर से शोक संदेश सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत ने...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

RELATED NEWS

वैलेंटाइन डे पर सुकेश का नया दाव, जैकलीन फर्नांडीज को गिफ्ट किया प्राइवेट जेट

दिल्ली की मंडोली जेल में बंद कथित ठग Sukesh Chandrasekhar ने वैलेंटाइन डे के मौके पर एक बार फिर बॉलीवुड अभिनेत्री Jacqueline Fernandez के...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

बॉलीवुड की बढ़ती चिंता: रणवीर सिंह को मिली धमकी, सितारों की सुरक्षा पर फिर सवाल

मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में एक बार फिर सुरक्षा को लेकर बेचैनी बढ़ती नजर आ रही है। इस बार मामला अभिनेता रणवीर सिंह से जुड़ा...