fbpx
  Previous   Next
HomeHealthक्या आप भी है दुबलेपन का शिकार ? रात को सोने से...

क्या आप भी है दुबलेपन का शिकार ? रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पिएं ये चीज, सिर्फ 7 दिनों में भर जाएगा पूरा शरीर

शरीर का वजन तेजी से बढ़ना चाहते है तो रात को सोने से पहले घर में उपलब्ध कुछ चीजें दूध में मिलाकर पी लें आपको दुबलेपन से छुटकारा मिल सकता हैं.

आजकल जहां लोग बढे हुए वजन को कम करने के लिए परेशान रहते हैं तो वहीं कई लोग ऐसे हैं जो अपने दुबलेपन को लेकर परेशान हैं. कई लोग ऐसे हैं जिनके अनुसार अगर वो कितना भी खाना खा ले फिर भी वजन नहीं बढता तो वहीं कुछ लोग खाना सूंघ भी लें तो उनको वजन रुकने का नाम नहीं लेता है. हद से ज्यादा वजन कम होने की वजह से कई बार लोगों को शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है. लोग मजाक बनाते हैं. ऐसे में वेट गेन के लिए लोग फैटी चीजों का सेवन करने लगते हैं जो कि सही नही है. अनहेल्दी चीजों से वेट गेन का तरीका सेहत पर बुरा असर डाल सकता है. इसलिए बेहतरी इसी में है कि आप हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाएं. अगर आप वेट गेन कर रहे हैं तो अपनी डाइट में दूध को जरूर शामिल करें. आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन दूध के साथ करने से हेल्दी वेट गेन में मदद मिल सकती है.

1

दूध और केला
वजन बढ़ाने के लिए आप दूध के साथ केले का सेवन कर सकते हैं. केले में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट अच्छी मात्रा में पाया जाता है. ऐसे में दूध के साथ इसका सेवन हेल्दी तरीके से वजन बढ़ाने में मदद करता है. आप 2-3 केलों का शेक दूध के साथ बनाकर कर सकते हैं.

19 1495132589 milk banana2


दूध और शहद
वजन बढ़ाने के लिए दूध के साथ शहद का सेवन भी किया जा सकता है. इस ड्रिंक का सेवन करने से वेट गेन में मदद मिलती है. इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच शहद को मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं. ये तेजी से वजन बढ़ाने में मदद करता है.

images

दूध और किशमिश
वेट गेन के लिए हर रोज दूध में किशमिश डालकर पिएं. इसमें कैलोरी अच्छी मात्रा में पाई जाती है, जिससे तेजी से वजन बढ़ता है. इसके लिए आप रात को सोने से पहले एक गिलास दूध में किशमिश भिगोकर रख दें. फिर अगले दिन दूध के साथ इसको खाएं.

milk raisins

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

1 जून से बदल रहे हैं देश के 6 बड़े नियम! LPG सिलेंडर, UPI पेमेंट से लेकर टैक्स और ट्रेन के सफर तक, आम...

नया महीना शुरू होने के साथ ही देश में आम जनता के बजट और दिनचर्या से जुड़े कई महत्वपूर्ण नियम बदलने जा रहे हैं।...

रुद्रप्रयाग में भारी बारिश और आंधी का ‘ऑरेंज अलर्ट’; केदारनाथ यात्रा अस्थायी रूप से रोकी गई

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर गए तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने एक बड़ा फैसला लिया है। मौसम विभाग (IMD)...

सावधान! कहीं आपके आधार का कोई गलत इस्तेमाल तो नहीं कर रहा? घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी 6 महीने की ‘बायोमेट्रिक हिस्ट्री’

वर्तमान समय में आधार कार्ड हर भारतीय नागरिक के जीवन का एक अनिवार्य और सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। नया बैंक खाता खुलवाने...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...