fbpx
  Previous   Next
HomeSportsबिहार के लाल मयंक यादव की बॉलिंग स्पीड देखकर हैरान ब्रेट ली...

बिहार के लाल मयंक यादव की बॉलिंग स्पीड देखकर हैरान ब्रेट ली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी !

मयंक ने अपने आईपीएल डेब्यू पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सत्र की सबसे तेज गेंद 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली थी.

21 वर्षीय मयंक यादव का जन्म तो दिल्ली में ही हुए है लेकिन उनके पिता प्रभु यादव जी का जन्म बिहार के सुपौल जिले के मरौना प्रखंड के रतहो गांव में हुआ था. इस तरह से देखा जाए तो मयंक यादव मूल रूप से बिहार के है लेकिन उन्होंने अपना पूरा जीवन अब तक दिल्ली में ही बिताया है. मयंक यादव के द्वारा अपने डेब्यू मुक़ाबले में किए गए शानदार प्रदर्शन के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज ब्रेट ली काफी प्रभावित दिखे.

31 03 2024 mayank yadav 23686201


पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ब्रेट ली इस युवा खिलाड़ी की प्रगति को देखने के लिए उत्साहित है. मयंक ने अपने आईपीएल पदार्पण पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इस सत्र की सबसे तेज गेंद 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से डाली थी. उन्होंने इस दौरान अपनी गति से पंजाब के बल्लेबाजों को परेशान करते हुए चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये थे. उन्होंने जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह और जीतेश शर्मा जैसे बल्लेबाजों को आउट किया था.

12121


ब्रेट ली ने मयंक यादव पर कहा
पूर्व दिग्गज तेज गैंदबाज ब्रेट ली ने मंगलवार को कहा, ‘‘ मैं उस पर कोई अतिरिक्त दबाव नहीं डालना चाहता हूं, वह सिर्फ 21 साल का है. उसके पास शानदार गति है और उसका एक्शन भी अच्छा है. मैं उससे बहुत प्रभावित हूं और यह देखने के लिए वास्तव में उत्साहित हूं कि वह अगले कुछ महीनों में कैसे आगे बढ़ता है.”

2112112

उन्होंने कहा, ‘‘ वह अभी चर्चा का विषय बना हुआ है. उसने 155 की रफ्तार से अधिक की गेंद डाली और उम्मीद है कि वह इससे भी तेज गति की गेंद डाल सकता है. मैं देखना चाहता हूं कि वह किस तरह से अपना समर्थन करता है.”

2121

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...