fbpx
  Previous   Next
HomeNationरेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसा देख लोको पायलट के उड़े होश !...

रेलवे ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसा देख लोको पायलट के उड़े होश ! लोको पायलट की सतर्कता से टाला बडा हादसा .

पटरी पर ट्रैक्टर फंसने के चलते दो ट्रेनों को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोकनी पडी ट्रेन, लोको पायलट को अलर्ट करने के लिए ट्रैक पर एक किलोमीटर पहले पटाखे चलाए

एक बड़ा रेल हादसा बाल-बाल बच गया. दरअसल बागरातवा और गुर्रमखेड़ी के बीच अचानक एक ट्रैक्टर बीच ट्रैक पर पहुंच गया और सामने से दानापुर-उधना ट्रेन आ रही थी, वहीं जिस ट्रेक पर ट्रैक्टर फंसा था, उस पर दानापुर-उधना एक्सप्रेस के आने का सिग्नल था. सोमनाथ एक्सप्रेस के लोको पायलट की सतर्कता से दूसरी ट्रेन के चालक दल को सतर्क किया गया, जिससे हादसा टल गया.

55555

बताया जाता है कि मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अंतर्गत बागरातवा और गुरमखेड़ी के बीच में एक ट्रैक्टर रेलवे ट्रैक क्रॉस करते समय पटरी पर फंस गया. इससे सोमनाथ एक्सप्रेस और दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन रोकनी पड़ गईं. एक ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी. इसके बाद दूसरी ट्रेन के लोको पायलट को अलर्ट करने के लिए ट्रैक पर एक किलोमीटर पहले पटाखे चलाए. इससे दूसरी ट्रेन का लोको पायलट अलर्ट हो गया और उसने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी.

111112121

जबलपुर आ रही थी सोमनाथ एक्सप्रेस
सोमनाथ एक्सप्रेस अप ट्रैक पर इटारसी से जबलपुर जा रही थी. बागरातवा और गुरमखेड़ी के बीच लोको पायलट को बीच में डाउन ट्रैक पर ट्रैक्टर पटरी क्रॉस करते दिखा. यह देखकर उसने स्पीड कम करते हुए ट्रेन रोक दी. गार्ड ने गुरमखेड़ी रेलवे स्टेशन को सूचना दी. स्टाफ ने उतर कर देखा, तो ड्राइवर ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया. इस घटना की जानकारी लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी. दूसरे ट्रैक पर आने वाली ट्रेन के पायलट को अलर्ट करने 1 किमी आगे जाकर पटाखे फोड़े. इससे दूसरी ट्रेन के पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाए. जिसके बाद दूसरी ट्रेन को इमरजेंसी ब्रेक लगाकर रोक दिया गया. इस बीच ट्रैक्टर ड्राइवर अपने साथियों के साथ आया और लकडिय़ों के सहारे ट्रैक्टर निकालकर भाग गया. उसकी तलाश की जा रही है. बताया जा रहा है कि जिस जगह ट्रैक्टर क्रॉस किया जा रहा था, वहां से दो किमी दूर रेलवे फाटक है. डीजल और समय बचाने के लिए कई बार ट्रैक्टर चालक जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते हैं.

999

सोमनाथ के चालक ने पटाखा लगाकर किया सतर्क
जिस डाउन ट्रैक पर ट्रैक्टर फंसा था, उसी पर कुछ देर बाद ट्रेन नंबर 20934 दानापुर उधना एक्सप्रेस आने वाली थी. सोमनाथ एक्सप्रेस के लोको पायलट ने खतरे को भांपते हुए डाउन ट्रैक पर एक किमी पहले एक सिंगल पटाखा लगाया. रेलवे कंट्रोल को इसकी सूचना दी. कंट्रोल रूम से गुरमखेड़ी स्टेशन को जानकारी मिली. तब तक दानापुर एक्सप्रेस गुरमखेड़ी स्टेशन से निकल कर दो सिग्नल पार कर चुकी थी. स्टेशन उप प्रबंधक अमर बहादुर यादव ने आनन-फानन में तीसरे सिग्नल को रेड कर दिया. एक किमी पहले लगा पटाखा भी फूटा, जिससे ड्राइवर ने तुरंत ही इमरजेंसी ब्रेक लगाया. साथ ही दूसरी ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर रोका गया.

122122121212

ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश
पिपरिया आरपीएफ के इंस्पेक्टर गोपाल मीणा ने बताया कि ट्रैक्टर चालक ने रिवर्स में लेकर पीछे करने की भी कोशिश की है, लेकिन वह असफल रहा. संभवत: ट्रैक पार करते समय ट्रैक्टर बंद हो गया था. ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही हैं. उसके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. जांच के बाद करीब आधे घंटे बाद ट्रैक को चालू कर दिया गया.

Train 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

शेयर बाजार में ‘हाहाकार’: रिकॉर्ड ऊंचाई छूकर क्यों फिसला सेंसेक्स? 800 अंकों की गिरावट ने उड़ाए निवेशकों के होश!

भारतीय शेयर बाजार में आज 'बुल्स' और 'बियर्स' के बीच जबरदस्त खींचतान देखने को मिली। गुरुवार सुबह शानदार बढ़त के साथ खुला बाजार दोपहर...

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

RELATED NEWS

नासिक केस में सुप्रीम कोर्ट में ‘विस्फोटक’ याचिका: ‘धर्मांतरण नहीं, यह तो देश के खिलाफ आतंकी साजिश है!’

नासिक के चर्चित धर्मांतरण मामले ने अब देश की दहलीज लांघकर सर्वोच्च अदालत का दरवाजा खटखटाया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल एक ताजा याचिका...

543 से 816 कैसे होगी लोकसभा? अमित शाह ने खोल दिया दक्षिण भारत की सीटों का गुप्त गणित!

संसद के विशेष सत्र में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पर छिड़ी बहस के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा सीटों के भविष्य...

मोदी-ट्रंप की बातचीत के बाद एक्शन में डेलिगेशन: क्या 20 अप्रैल को फाइनल होगी भारत-अमेरिका की महा-ट्रेड डील?

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित ट्रेड डील अब अपने सबसे निर्णायक मोड़ पर पहुँच गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और...