fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentइस फिल्म ने पहले दिन की मात्र 56 रुपये की कमाई, फिर...

इस फिल्म ने पहले दिन की मात्र 56 रुपये की कमाई, फिर शोले टक्कर देते हुए कर डाली रिकोर्डतोड कमाई !

1975 में रिलीज हुई इस फिल्म में रिलीज के शुरुआती दिनों में बहुत ही खराब प्रदर्शन रहा. लेकिन समय बीता और ऐसा दौर आया कि ये शोले को टक्कर देने लगी.

30 मई, 1975 में रिलीज हुई एक कम बजट फिल्म ने बॉलीवुड में इतिहास रच दिया. ‘जय संतोषी मां’ नाम की इस फिल्म ने पहले दिन मुंबई में महज 56 रुपये का कलेक्शन किया था. उस समय ट्रेड एनालिस्ट्स ने इसे फ्लॉप फिल्म करार दिया, लेकिन जनता के प्यार और माउथ पब्लिसिटी ने इस फिल्म को रातोंरात सुपरहिट बना दिया. यह फिल्म न सिर्फ 50 हफ्तों तक सिनेमाघरों में चली, बल्कि उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई, जिसने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की ‘शोले’ को कड़ी चुनौती दी. आईएमडीबी के मुताबिक ये 1975 की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों में दूसरे नंबर पर रही है.

Screenshot 2025 05 23 210622

55 लाख रुपये के बजट में बनी ‘जय संतोषी मां’ को विजय शर्मा ने डायरेक्ट किया था. इसमें कानन कौशल, अनीता गुहा और रजनी बाला जैसे कलाकारों ने एक्टिंग की थी. फिल्म की कहानी मां संतोषी के भक्तों की आस्था और चमत्कारों पर आधारित थी, जिसने दर्शकों के दिलों को छू लिया. रिलीज के बाद शुरुआती दिनों में फिल्म को ज्यादा तवज्जो नहीं मिली. डिस्ट्रीब्यूटर्स भी इसे लेने से हिचक रहे थे.

image 3

‘जय संतोषी मां’ ने बॉक्स ऑफिस पर 10 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर कहलाई. फिल्म ने रमेश सिप्पी की ‘शोले’ को टक्कर दी, जो 15 अगस्त, 1975 को रिलीज हुई थी. ‘शोले’ में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, जया बच्चन और हेमा मालिनी जैसे दिग्गज सितारे थे, लेकिन ‘जय संतोषी मां’ ने अपनी सादगी और भक्ति भाव से दर्शकों का दिल जीत लिया. यह फिल्म उस दौर की उन चुनिंदा फिल्मों में से थी, जिन्होंने कम बजट में भी बड़ा कमाल किया.

image 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...