fbpx
  Previous   Next
HomeSportsदुसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में एक साथ तीन खिलाड़ियों की...

दुसरे टेस्ट से पहले टीम इंडिया में एक साथ तीन खिलाड़ियों की हुई एंट्री, केएल राहुल, जडेजा हुए बाहर

केएल राहुल और रवींद्र जडेजा इस सीरीज के दूसरे मुकाबले से बाहर अब इन दोनों की जगह टीम इंडिया में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और इसमें से दो खिलाड़ियों को अभी भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट में अपने डेब्यू का इंतजार है.

सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 28 रन से हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में टीम इंडिया की नजरें दूसरे मैच में वापसी पर हैं. लेकिन इस बीच बडी अपडेट ये आ रही है कि भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और बल्लेबाज लोकेश राहुल विशाखापत्तनम में दो फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे. ऐसे में BCCI ने इन दोनों की जगह टीम इंडिया में तीन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है और इसमें से दो खिलाड़ियों को अभी भी टीम इंडिया के लिए टेस्ट में अपने डेब्यू का इंतजार है.

211111

रवींद्र जडेजा को रविवार को पहले टेस्ट के दौरान तेजी से रन लेते हुए पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी जबकि राहुल ने दाईं जांघ में दर्द की शिकायत की है. राहुल को पिछले साल मई में आईपीएल के दौरान भी दाईं जांघ में चोट लगी थी और उन्हें सर्जरी करानी पड़ी थी जिसके कारण वह चार महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,”रविंद्र जडेजा और लोकेश राहुल इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापत्तनम में दो फरवरी 2024 से होने वाले दूसरे टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे.”

1211


विज्ञप्ति के अनुसार,”बीसीसीआई की मेडिकल टीम दोनों खिलाड़ियों की प्रगति पर नजर रख रही है.” चयन समिति ने मुंबई के बल्लेबाज सरफराज खान, बाएं हाथ के स्पिनर सौरभ कुमार और ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में शामिल किया है.”

2121 1

सरफराज और सौरभ को डेब्यू का रहेगा इंतजार
घरेलू क्रिकेट में ढेरों रन बनाने वाले सरफराज को पहली बार राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है. उन्होंने हाल में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया. इसके अलावा सौरभ कुमार ने भी इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे मैच की दूसरी पारी में पांच विकेट हासिल किए थे. सरफराज खान, वाशिंगटन सुंदर और सौरभ कुमार इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ इस सीरीज के लिए इंडिया ए टीम का हिस्सा थे. सरफराज, सुंदर और सौरभ में केवल सुंदर के पास अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने का अनुभव है.

29 01 2024 saurabhkumar 23640918

सौरभ कुमार ने 68 फर्स्ट क्लास मैचों में 27.11 की औसत से 2061 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 12 अर्द्धशतक भी आए हैं. ऑलराउंडर सौरभ कुमार के नाम फर्स्ट क्लास में 290 विकेट हैं. सौरभ कुमार ने 2014 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था. इसके अलावा उन्होंने 35 लिस्ट ए मैचों में 314 रन बनाए हैं और 49 विकेट हासिल किए हैं. बात अगर सरफराज खान की करें तो इस बल्लेबाज ने 45 लिस्ट ए मैचों में 69.85 की औसत से 3912 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 11 अर्द्धशतक लगाए हैं. सरफराज खान ने लिस्ट ए मैचों में 629 रन बनाए हैं.

12121212

सरफराज टीम में जगह पाने के हकदार हैं लेकिन विशाखापत्तम में रजत पाटीदार के पदार्पण करने की संभावना अधिक है जो पहले ही भारत की 15 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं. अहमदाबाद में इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ गुरुवार से होने वाले तीसरे और अंतिम बहुदिवसीय मुकाबले के लिए वाशिंगटन सुंदर के विकल्प के तौर पर सारांश जैन को भारत ‘ए’ टीम में शामिल किया गया है. विज्ञप्ति में कहा गया,”आवेश खान मध्य प्रदेश की अपनी रणजी टीम के साथ रहेंगे और जरूरत पड़ने पर टेस्ट टीम से जुड़ेंगे.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...