fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentफिल्म पुष्पा के इस अभिनेता की गर्लफ्रेंड फांसी लगाकर की आत्महत्या, आत्महत्या...

फिल्म पुष्पा के इस अभिनेता की गर्लफ्रेंड फांसी लगाकर की आत्महत्या, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में अभिनेता गिरफ्तार !

सुपरहिट फिल्म पुष्पा के एक एक्टर को लेकर एक चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही है. पुष्पा फेम एक्टर अल्लू अर्जुन के कोस्टार और फिल्म में दोस्त की भुमिका निभाने वाले जगदीश प्रताप भंडारी को गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. गर्लफ्रेंड के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले एक्टर को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है. मृतका के परिवार ने जगदीश पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है

11 1


जगदीश पर गर्लफ्रेंड को ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप
खबरें सामने आ रही है कि पुलिस अधिकारियों को मृतका के फोन पर इस मामले से जुड़े अहम सबूत मिले हैं. सबूतों में कहा गया कि जगदीश ने 27 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड की किसी दूसरे शख्स के साथ कुछ तस्वीरें ली थीं और वह पिछले कुछ महीनों से उसे ब्लैकमेल कर रहा था. जाहिर है लड़की लगातार ब्लैकमेलिंग का मेंटल टॉर्चर बर्दाश्त नहीं कर सकी और इसलिए 29 नवंबर को उसने फांसी लगा ली.

keshav fet 202201760223


पीड़िता के पिता ने जगदीश पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
पीड़िता के पिता ने जगदीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई और बुधवार को हैदराबाद पुलिस ने एक्टर को भारतीय दंड संहिता की धारा 306 के तहत गिरफ्तार कर लिया जो आत्महत्या के आरोप से संबंधित है. ना तो जगदीश प्रताप भंडारी के परिवार और न ही मृतका के परिवार ने अब तक कोई बयान जारी किया है. 17 दिसंबर 2021 को रिलीज हुई हिट फिल्म पुष्पा में जगदीश ने अल्लू अर्जुन के सबसे अच्छे दोस्त का किरदार निभाया था.

Capture 2

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...