fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविश्व कप के हीरो मोहम्मद शमी के लिए नई जंग की शुरूआत,...

विश्व कप के हीरो मोहम्मद शमी के लिए नई जंग की शुरूआत, क्या पेसर जीत पाएगा यह रेस ?

हालिया संपन्न विश्व कप में में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले भारतीय पेसर मोहम्मद शमी को उनके प्रदर्शन का इनाम मिला है. ICC ने इस पेसर को नवंबर के महीने के लिए प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नोमिनेट किया है, जहां उनकी कड़ी टक्कर ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज ग्लेन मैक्सवेल और ट्रेविस हेड के साथ होगी. जाहिर है कि मुकाबला खासा कड़ा है. अब देखने की बात होगी कि नवंबर का प्लेयर ऑफ द मंथ कौन बनता है.

112121

मो. शमी ने विश्व कप में रचा था इतिहास
शमी ने खत्म हुए विश्व कप में सात मैचों में 48.5 ओवर गेंदबाजी की थी. और उनका इकॉनमी रन-रेट 5.26 का रहा. और शमी ने इसमें सबसे ज्यादा 24 विकेट लिए. और उनका औसत 10.70 का रहा था. यह ऐसा कारनामा रहा, जो पहले विश्व कप में कभी किसी भारतीय गेंदबाज ने नहीं ही किया था.और यह वह कारनामा है, जिसे आगे भविष्य में भी किसी भारतीय पेसर के लिए World Cup में दोहराना बहुत ही ज्यादा मुश्किल होगा. और यही वजह है कि ICC ने उन्हें तीन में से एक प्लेयर के रूप में नामित किया.

img 221935 mohammedshami 1

ग्लेन मैक्सवेल की बल्लेबाजी ने गाड़े थे झंडे
इसमें एक प्रतिशत भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि अगर ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप जीता, तो उसके पीछे बहुत बड़ी वजह ग्लेन मैक्सवेल की अफगानिस्तान के खिलाफ लगभग हारे हुए मुकाबले में 128 गेंदों पर नाबाद 201 रनों की पारी रही. मैक्सी ने पूरे टूर्नामेंट में 9 मैचों की इतनी ही पारियों में 66.66 के औसत से 400 रन बनाए. उनका स्ट्राइक-रेट 150.37 का रहा, जो सबसे ज्यादा रहा.

43a61207056aae07e94ac1b135c06d6d04175186

ट्रेविस हेड बने विश्व कप विजेता !!
ऑस्ट्रेलिया का यह लेफ्टी बल्लेबाज शुरुआती मैचों में चोट के कारण बाहर रहा था, लेकिन प्रबंधन का भरोसा था, तो आगे खिलाया. और खिलाया, तो भरोसे पर दो सौ फीसद खरे उतरे ट्रेविस फ्रेड. सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच. हेड ने 6 मैचों की इतनी ही पारियों में 54.83 के औसत से 329 रन बनाए. इसमें दो शतक और 2 अर्द्धशतक शामिल है. कुल मिलाकर प्लेयर ऑफ द नवंबर मंथ के लिए ये तीन खिलाड़ी नामित हैं. और रेस बहुत ही कड़ी होने जा रही है. अब देखना यह है कि बाजी किसके हाथ लगती है.

TELEMMGLPICT000357303431 17004200023180 trans NvBQzQNjv4BqUAa5Q 50pS4OZaLPIQPvsYX 9SN5qYtqvp55n EzYZ0

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अमेरिका-ईरान शांति समझौते के बाद भारत सरकार का बड़ा फैसला; उद्योगों को अब पहले की तरह मिलेगी एलपीजी गैस

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) संकट के कारण पिछले कई दिनों से एलपीजी (LPG) की किल्लत से जूझ रहे देश के औद्योगिक और कमर्शियल उपभोक्ताओं...

टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की ‘महा-जीत’; बांग्लादेश को एकतरफा रौंदकर सेमीफाइनल के बेहद करीब पहुंची भारतीय बेटियां

आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के 23वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने चिर-प्रतिद्वंद्वी बांग्लादेश...

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...