fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsप्रियंका गांधी के बैग पर मचा बवाल! बैग पर क्या लिखा था...

प्रियंका गांधी के बैग पर मचा बवाल! बैग पर क्या लिखा था कि चर्चा छिड़ गई?

सोमवार को संसद में फिलिस्तीन के समर्थन वाला एक हैंड बैग लेकर पहुंचीं. इस पर लिखा था- 'फिलिस्तीन आजाद होगा.'

कांग्रेस की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा का एक बार फिर से फिलिस्तीन प्रेम दिखाई दिया है. उनकी संसद भवन से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसमें प्रियंका गांधी एक बैग के साथ दिख रही हैं, जिसमें फिलिस्तीन के सपोर्ट में स्लोगन लिखा हुआ है. इस बैग को लेकर BJP नेता उन्हें ट्रोल कर रहे हैं. प्रियंका ने इसका जवाब भी दिया है. उन्होंने कहा, “मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कौन तय करेगा. मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी.”

Screenshot 2024 12 16 231249

दरअसल, केरल के वायानाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा सोमवार को संसद में फिलिस्तीन के समर्थन वाला एक हैंड बैग लेकर पहुंचीं. इस पर लिखा है- ‘फिलिस्तीन आजाद होगा.’ प्रियंका गांधी जो हैंड बैग लेकर आई थीं, उसमें कैफियेह (कबूतर), तरबूज, जैतून की शाखा, फिलिस्तीन कढ़ाई थी. ये सभी शांति का प्रतीक माना जाता है. इस बैग पर फिलिस्तीन झंडे का लाल, हरा, सफेद और काला रंग भी है.

Screenshot 2024 12 16 231305

केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने कहा, ‘प्रियंका मुस्लिम वोट के तुष्टिकरण के लिए ‘फिलिस्तीन’ लिखा बैग लेकर आईं.” वहीं, BJP नेता और सांसद संबित पात्रा ने कहा, “गांधी परिवार हमेशा से तुष्टीकरण का बैग ढोता रहा है. हाल ही में हुए चुनावों में उनकी हार का कारण तुष्टीकरण का बैग ही है.” इसके बाद प्रियंका ने अपनी आलोचनाओं का जवाब दिया. संसद भवन में बैग के बारे में पूछने पर वायानाड की सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, “इस बारे में कई बार बता चुकी हैं कि मेरे विचार क्या हैं. मैं कैसे कपड़े पहनूंगी, इसे कौन तय करेगा. ये तो बरसों से चली आ रही रूढ़वादी पितृसत्ता की तरह हुआ कि महिलाएं क्या पहनें, क्या नहीं. मैं इसे नहीं मानती. मैं जो चाहूंगी, वही पहनूंगी.”

Screenshot 2024 12 16 231435


हाल ही में प्रियंका गांधी ने फिलिस्तीन के राजदूत डी अफेयर्स अबेद एलराजेग अबू जाजेर से उनके घर जाकर मुलाकात की थी. इस दौरान उन्होंने प्रियंका गांधी को केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव में जीत की बधाई दी. जबकि प्रियंका ने राजदूत के साथ बैठक के दौरान गाजा में चल रही इजरायली सेना की कार्रवाइयों की निंदा की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

भय बनाम भरोसा: पीएम मोदी ने बंगाल में फूंका ‘परिवर्तन’ का बिगुल, बोले- संदेशखाली का दर्द अब और नहीं!

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चुनावी रण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कूचबिहार की धरती से ममता सरकार के खिलाफ निर्णायक युद्ध...

पुडुचेरी में मोदी मैजिक: विदेशी सैलानियों ने भी खिंचाई फोटो, रोड शो में गूंजा ‘भारत माता की जय’ का नारा!

विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजते ही केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी पूरी तरह चुनावी रंग में रंग गया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...

1000 करोड़ का दांव और ‘अखंड भारत’ का सपना: आदित्य धर के नए साम्राज्य में सम्राट बनेंगे रणवीर सिंह!

भारतीय सिनेमा के गलियारों में इन दिनों केवल एक ही नाम की गूंज है— आदित्य धर। 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' (धुरंधर: द रिवेंज) जैसी...