fbpx
  Previous   Next
HomePoliticsबिहार में PM मोदी के रोड-शो के दौरान दिखा अदभूत नजारा !...

बिहार में PM मोदी के रोड-शो के दौरान दिखा अदभूत नजारा ! तस्वीरों से समझें सियायत के संकेत.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार की राजधानी पटना में रोड शो के दौरान कई तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें ऑपरेशन सिंदूर की गूंज भी देखने को मिली.

बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी का जिस-जिस रास्ते से होकर गुजरे, वहां दोनों तरफ लोगों की लंबी कतार लगी रही. जो ‘पीएम मोदी जिंदाबाद’ और ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाते नजर आए. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कोई शंख बजाता नजर आया तो कोई डमरू, किसी ने दीया जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. लोग अपने-अपने घरों की छत और बालकनी में खड़े नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी भी लोगों को नमस्कार करते और हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए.

Screenshot 2025 05 29 193544


मालूम हो कि बंगाल से बिहार पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. एयरपोर्ट परिसर से ही पीएम ने रोड शो की शुरुआत की. उनका रोड शो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय तक होगा. यह रोड शो करीब 5 किलोमीटर लंबा है. रोड शो के बाद पीएम मोदी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी.

Screenshot 2025 05 29 194802


प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा. कल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी के रोहतास जिले के बिक्रमगंज जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दौरान पीएम लगभग 50 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बिक्रमगंज से वे दोबारा पटना लौटेंगे और कल दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

image 17


पीएम मोदी के रोड शो के दौरान पटना में जिस तरह का उत्साह देखा गया, इससे आगे का संकेत भी मिलता है. मालूम हो कि बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी है. इस समय बिहार में जदयू, भाजपा, लोजपा, हम के गठबंधन की सरकार है. नीतीश कुमार इस सरकार के मुखिया हैं. राज्य में नीतीश तो केंद्र में मोदी के नेतृत्व के बीच एनडीए बिहार चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखने की कवायद में जुटी है.

image 16

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ममता बनर्जी का ‘किला’ पूरी तरह ढहा! शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और देव समेत 19 बागी सांसदों के नाम आए सामने

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) अपने 28 साल के इतिहास के...

ममता बनर्जी का किला ध्वस्त, अब ‘इंडिया’ गठबंधन का सहारा! सोनिया गांधी से मुलाकात की आस

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सियासी किला पूरी तरह...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...