fbpx
  Previous   Next
HomeNationमध्यप्रदेश में निर्भया जैसी वारदात! 45 साल महिला के साथ दुष्कर्म के...

मध्यप्रदेश में निर्भया जैसी वारदात! 45 साल महिला के साथ दुष्कर्म के बाद निजी अंग में सरिया डालकर बच्चादानी बाहर निकाल.

दो लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म के बाद निजी अंग में सरिया या अन्य वस्तु डालकर बच्चादानी बाहर निकाल दी, पीड़िता ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आदिवासी अंचल खालवा के एक गांव में निर्भया जैसी वारदात सामने आई है. यहां 45 साल की एक महिला के साथ दो दरिंदों ने पहले तो सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद निजी अंग में सरिया या अन्य वस्तु डालकर बच्चादानी बाहर निकाल दी. पीड़िता ने मौके पर ही तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है.

image 31

पुलिस के अनुसार पीड़िता की साढ़े 16 साल की बेटी ने सूचना दी कि परिचित हरि पालवी (35) के घर के अंदर उसकी मां लहूलुहान हालत में पड़ी है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो महिला अर्धनग्न अवस्था में जमीन पर अचेत पड़ी थी. ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के समय महिला के साथ सुनील धुर्वे (26) और हरि पालवी (35) मौजूद थे.

Screenshot 2025 05 31 231346

दोनों महिला के परिचित हैं। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. एएसपी खंडवा राजेश रघुवंशी के अनुसार, महिला से सामूहिक दुष्कर्म की बात सामने आई है। दो आरोपियों को हिरासत में लिया है. पीएम रिपोर्ट का इंतजार है.

image 32

जमीन पर था शव, पास में पड़ी थी बच्चेदानी पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला की मौत हो चुकी थी. शरीर पर चोट के निशान थे। निजी अंग से खून बह रहा था। बाहर बच्चादानी निकली पड़ी थी। ऐसा लग रहा था कि किसी दरिंदे ने निजी अंग में सरिए या लकड़ी जैसा कुछ डाला है.पुलिस ने बताया महिला के दो बच्चे भी हैं। दोनों आरोपी महिला के परिचित हैं. सभी एक शादी कार्यक्रम में शामिल हुए थे. इसके बाद पीड़िता हरि के साथ उसके घर पहुंची. यहां हरि व सुनील ने वहीं शराब पी. उसके बाद दोनों ने दरिंदगी की.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS