fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentसलमान खान का लवर बॉय इमेज से निकलकर बॉलीवुड का भाईजान बनने...

सलमान खान का लवर बॉय इमेज से निकलकर बॉलीवुड का भाईजान बनने के पीछे इस फिल्म का अहम रोल !

2004 में एक फिल्म आई और इस तरह उनकी इमेज एक्शन हीरो की तरफ बढ़ गई, सनी देओल से है कनेक्शन.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए, लेकिन आप जानते हैं कि उन्होंने 2004 में आई फिल्म गर्व: प्राइड एंड ऑनर को शुरू में ठुकरा दिया था? फिल्म एक्टर और डायरेक्टर पुनीत इस्सर ने हाल ही में खुलासा किया कि सलमान खान ने इस फिल्म को ‘सनी देओल के स्टाइल’ वाली फिल्म कहकर खारिज कर दिया था. इस फिल्म से पहले तक सलमान खान की इमेज एक्शन हीरो की नहीं थी. लेकिन पुनीत इस्सर की इस फिल्म के साथ भाईजान के करियर में एक नया बदलाव देखने को मिला.

Screenshot 2025 04 21 220033

डिजिटल कमेंट्री यूट्यूब चैनल पर बातचीत में पुनीत ने बताया, ‘सलमान और मैं लंबे समय से दोस्त हैं. मैंने उन्हें ‘गर्व’ की कहानी सुनाई, जो उन्हें बहुत पसंद आई, लेकिन उन्होंने पूछा, ‘आप मेरे पास ये फिल्म क्यों लाए?’ सलमान को लगा कि यह सनी देओल के स्टाइल की फिल्म है, क्योंकि वे उस समय ऐसी फिल्में नहीं करते थे.’ सलमान उस वक्त हम आपके हैं कौन, बीवी नंबर 1 और जुड़वां जैसी फिल्मों के लिए खास पहचान रखते थे. उस समय तक वे एक्शन की दुनिया में महारत हासिल नहीं कर पाए थे और उनकी इमेज रोमांटिक हीरो की ज्यादा थी.

बेशक सलमान खान ने सनी देओल का नाम लेकर पुनीत इसम्सर को टाल दिया. लेकिन पुनीत इस्सर नहीं माने और उन्होंने सलमान को समझाया कि यह उनकी इमेज को तोड़ने का सही मौका है. पुनीत ने कहा, ‘मैंने सलमान से कहा कि मैं उनकी लवर बॉय इमेज को बदलना चाहता हूं. उन्हें स्क्रिप्ट पसंद आई और उन्होंने फिल्म के लिए हामी भर दी. सलमान के साथ काम करना शानदार अनुभव था. वे यारों के यार हैं और वे पूरी तरह किरदार में उतर गए.’

गर्व पुनीत इस्सर की बतौर डायरेक्टर डेब्यू फिल्म थी. गर्व में शिल्पा शेट्टी, अरबाज खान, फरीदा जलाल और अमरीश पुरी जैसे सितारे नजर आए थे. 17 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म ने लगभग 23 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डीजल पर सरकार का ‘कड़ा’ प्रहार: ₹36 तक बढ़ गए चार्ज, जानें आम आदमी और तेल कंपनियों पर क्या होगा असर!

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच भारत सरकार ने घरेलू बाजार में ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए...

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

समंदर में तनाव और मेज पर ‘महा-मंथन’! ईरान ने अमेरिकी युद्धपोत को खदेड़ा, इस्लामाबाद बैठक में फंसा कूटनीतिक पेच!

दुनिया की सांसें रोक देने वाली अमेरिका-ईरान शांति वार्ता का पहला दौर शनिवार को इस्लामाबाद में संपन्न हुआ, लेकिन चार घंटे चले इस 'महा-मंथन'...

RELATED NEWS

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...

संजय दत्त-नोरा फतेही के अश्लील गाने पर सरकार सख्त, सेंसर बोर्ड को सख्त कार्रवाई के निर्देश

मनोरंजन जगत में बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने अब गानों और डिजिटल कंटेंट की निगरानी को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। हाल...