fbpx
  Previous   Next
HomeSportsIPL के इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क , नीलामी...

IPL के इतिहास के सबसे मंहगे खिलाड़ी बने मिचेल स्टार्क , नीलामी के बाहुबली मिचेल स्टार्क को मिले रिकोर्डतोड 24.75 करोड़.

आस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है. मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बने.

दुबई में आईपीएल 2024 का मिनी ऑक्शन का आय़ोजन किया गया. जिसमें आस्ट्रेलियन तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पर पैसों की बारिश हुई. मिचेल स्टार्क को 24 करोड़ 75 लाख में कोलकाता नाइट राइडर्स ने खरीदा है. मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे मंहगे बिकने वाले खिलाड़ी बने. चौथे राउंड में अल्जारी जोसेफ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 11 करोड़ 50 लाख में खरीदा है. इसके अलावा उमेश यादव को 5 करोड़ 80 लाख में गुजरात टाइटंस ने खरीदा है.

1221 1

नीलामी में सबसे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस ने इतिहास रचा और वो 20.50 करोड़ रुपये में बिकने वाले सबसे महंगे प्लेयर बने. उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा. मगर उनका यह रिकॉर्ड भी घंटेभर में टूट गया.यह रिकॉर्ड स्टार्क ने तोड़ा और अब वो आईपीएल इत‍िहास के सबसे महंगे ख‍िलाड़ी बन गए हैं. उन्हें बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स टीम ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा.

2 4

33 साल के स्टार्क 8 साल बाद IPL में खेलने उतरे हैं. वह आईपीएल में आखिरी बार 2015 में आरसीबी की ओर से ही खेले थे. इस बार स्टार्क का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था. स्टार्क ने अभी तक 2 ही IPL सीजन खेले हैं. सबसे पहले 2014 में उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...