fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsबिहार के होनहार IPS अधिकारी की अपनी पहली पोस्टिंग से पहले ही...

बिहार के होनहार IPS अधिकारी की अपनी पहली पोस्टिंग से पहले ही दुर्घटना में दुखद मौत, ज्वाइनिंग के लिए जाते समय हुआ हादसा !

IPS अधिकारी हर्षवर्धन ने हाल में मैसूर स्थित कर्नाटक पुलिस अकादमी में अपना चार सप्ताह का प्रशिक्षण पूरा किया था.

बिहार के सहरसा के लाल आईपीएस हर्षवर्धन सिंह की दुखद सड़क दुर्घटना में मौत से पुरा बिहार स्तब्ध है. यह हादसा भारत के दक्षिणी राज्य कर्नाटक में हुआ। घटना के समय हर्षवर्धन सिंह एएसपी के पद पर तैनाती के लिए जा रहे थे. कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली तैनाती को लेकर कार्यभार संभालने जा रहे थे. पुलिस ने बताया कि दुर्घटना रविवार शाम को हुई. उन्होंने बताया कि हासन तालुक के किट्टाने के निकट पुलिस वाहन का टायर फट गया, जिसके बाद चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सड़क किनारे एक मकान और पेड़ से टकरा गया.

Screenshot 2024 12 02 235712

पुलिस के अनुसार, वर्धन होलेनरसीपुर में परिवीक्षाधीन सहायक पुलिस अधीक्षक के रूप में ड्यूटी पर रिपोर्ट करने के लिए हासन जा रहे थे. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्धन के सिर में गंभीर चोट आई और इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई, जबकि चालक मंजेगौड़ा को मामूली चोट आई. उन्होंने बताया कि उनके पिता उप-मंडल अधिकारी हैं.

Screenshot 2024 12 02 234747


कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने अधिकारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हासन-मैसूरु राजमार्ग के किट्टाने सीमा के पास एक भीषण दुर्घटना में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षवर्धन की मौत के बारे में सुनकर दुख हुआ. यह बहुत दुखद है कि ऐसी दुर्घटना उस समय हुई जब वह आईपीएस अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालने जा रहे थे. ऐसा तब नहीं होना चाहिए था जब वर्षों की कड़ी मेहनत रंग ला रही थी.” उन्होंने कहा, ‘‘मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हर्षवर्धन की आत्मा को शांति मिले. मृतक के परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के बाद पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी बधाई

बांग्लादेश में हुए आम चुनावों में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी के नेता तारिक रहमान को भारत की ओर से...

ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने किया ‘महाउलटफेर’, सहवाग की टिप्पणी से बढ़ी हलचल

टी20 विश्व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जब जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया जैसी दिग्गज टीम को मात देकर टूर्नामेंट का रुख ही...

भारतीय पासपोर्ट की बढ़ी ताकत, 56 देशों में वीजा-फ्री एंट्री

वैश्विक यात्रा की दुनिया में भारत के लिए इस साल एक सकारात्मक संकेत सामने आया है। Henley & Partners द्वारा जारी Henley Passport Index...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...