fbpx
  Previous   Next
HomeBusiness4 जून को Nifty पहुंचेगा 23,000 के पार ! एक बडे ब्रोकरेज...

4 जून को Nifty पहुंचेगा 23,000 के पार ! एक बडे ब्रोकरेज फर्म ने क्यों किया ऐसा दावा ?

ब्रोकरेज नोट जारी कर बर्नस्टीन ने कहा कि एक हफ्ते के अंदर निफ्टी 23,000 का आंकड़ा पार कर सकता है.

भारत में जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव का अपने समाप्ति की ओर जा रहा है वैसे वैसे बाजार में तेजी आने लगी है. मार्केट में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल रहा है. इसी बीच एक बडे ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने निफ्टी में शॉर्ट टर्म उछाल का अनुमान लगाया है. ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने निफ्टी के 23,000 तक पहुंचने का अनुमान जताया है.


ब्रोकरेज नोट में बर्नस्टीन ने कहा कि जब 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे आएंगे, उसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मौजूदा NDA सरकार आने की भारी संभावना नजर आ रही है. ब्रोकरेज फर्म के मुताबिक, मैक्रो-इकोनॉमिक की ग्रोथ के लिए मोदी की वापसी बड़ी वजह होगी.

65af444e479cc stock market 234500936 16x9 1

21 मई को जारी किए गए ब्रोकरेज नोट में बर्नस्टीन ने कहा कि चुनाव या इसके एक हफ्ते के अंदर निफ्टी 23,000 का आंकड़ा पार कर सकता है. वैल्यूएशन और इसके होने के बीच मुनाफावसूली भी दिखाई दे सकती है. ब्रोकरेज ने कहा, इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन्युफैक्चरिंग, घरेलू साइकिल और कुछ फाइनेंशियल शेयर इस तेजी में अपनी बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. वहीं, कंज्यूमर और IT शेयरों पर दबाव दिख सकता है. ब्रोकरेज के मुताबिक, अगले कुछ दिन के लिए स्मॉल और मिडकैप का परफॉर्मेंस लार्ज कैप के मुकाबले बेहतर हो सकता है.

pic

चुनाव के नतीजों के आधार पर निवेशक बाजार से अपनी पोजीशन एग्जिट कर सकते हैं या फिर नए शेयर ले सकते हैं. सरकार रिपीट होने के अनुमान का असर इक्विटी मार्केट में साफ नजर आया. नवंबर और दिसंबर में बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई तक जा रहा था. ब्रोकरेज ने कहा, ‘एक ही चीज पर बार-बार खेलते रहने से परिणाम में कुछ बदलाव नहीं दिखता. इसलिए हम मैक्रो, अर्निंग ग्रोथ, वैल्यूएशन के तर्कसंगत होने पर फोकस करते हैं’.

ब्रोकरेज ने BJP के 300-350 सीट तक आने की बड़ा अनुमान जताया है. इसके चलते बाजार में रैली आ सकती है. बर्नस्टीन के मुताबिक, सरकार का अगले 100 दिन का एजेंडा भी बाजार में तेजी की एक वजह बन सकता है. नोट में कहा गया, ‘हम शॉर्ट टर्म के लिए इक्विटी मार्केट में तेजी का अनुमान जता रहे हैं’.

2121212

दोबारा सत्ता में आना अहम
सरकार की पॉलिसी का पूरे देश पर असर पड़ता है. बर्नस्टीन के मुताबिक, इसी के चलते भारतीय बाजार जैसा इमर्जिंग मार्केट में एशियाई बाजार से कंपटीशन कर सकता है. इंफ्रास्ट्रक्चर का निर्माण, मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाना, एक्सपोर्ट आधारित फ्रैंचाइजी तैयार करना, रोजगार उपलब्ध कराना और महंगाई से निपटने जैसे कुछ जरूरी कदम हैं. रिफॉर्म साइकिल से एग्जिक्यूशन साइकिल की तरफ भारत के बढ़ने में केंद्र में एक ही सरकार का बने रहना बहुत फायदेमंद रहेगा

1212121 1

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

दीनदयाल पोर्ट कंडला ने एलपीजी हैंडलिंग में रचा इतिहास; वित्तीय वर्ष 2025-26 में दर्ज की 25% की रिकॉर्ड वार्षिक वृद्धि

देश के प्रमुख ऊर्जा और व्यापारिक बंदरगाहों में शुमार दीनदयाल पोर्ट अथॉरिटी (DPA), कंडला ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान एलपीजी (LPG) हैंडलिंग के...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

मिडिल ईस्ट में युद्ध विराम के बीच भारत के लिए बड़ी खुशखबरी; मई में एक्सपोर्ट 18% बढ़कर 45.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर

पश्चिम एशिया (मिडिल ईस्ट) में अमेरिका और ईरान के बीच हुए ऐतिहासिक शांति समझौते और 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' के दोबारा खुलने की आहट के...