fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentहॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तहलका लेकिन क्या...

हॉरर कॉमेडी फिल्म मुंज्या बॉक्स ऑफिस पर मचा रही तहलका लेकिन क्या आप जानते है कौन होते हैं मुंज्या?

स्त्री के बाद यह दूसरी कॉमेडी हॉरर फिल्म है, जिसे लोग पसंद कर रहे हैं. ये बात भी है कि स्त्री के मेकर्स ने ही इस फिल्म को बनाया है.

दिनेश विजन के हॉरर यूनिवर्स में स्त्री के बाद आई लेटेस्ट फिल्म ‘मुंज्या’ जनता को आकर्षित करने में सफल रही है. 7 जून को रिलीज हुई इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य सरपोतदार ने जिसने जनता की तारीफ के दम पर थिएटर्स में अपने पांव कसकर जमा लिए हैं. फिल्म में कोंकण की घाटियों का जादू दिखाया गया है. यह कहानी आपको हंसने के साथ-साथ सोचने पर भी मजबूर कर देगी.

कौन होते हैं मुंज्या?
मुंज्या कोंकण के ब्राह्मण समाज से आता है. 5-7 साल की उम्र में बच्चों का उपनयन संस्कार कर देते हैं, जिसमें उन्हें जनेऊ पहनाया जाता है और उनका मुंडन किया जाता है. इसी के साथ उनकी पढ़ाई-लिखी भी शुरू हो जाती है. इसे कोंकण में मुंज्य कहते हैं. अगर ऐसे बच्चों की मुंज्य के 10 दिन के अंदर मृत्यु हो जाए तो उनकी अतृप्त इच्छाएं अधूरी रहती हैं. मुंज्य से ही मुंज्या बना है. मुंज्या का वास पीपल के पेड़ में होता है. तो इसी कॉन्सेप्ट पर ‘मुंज्या’ फिल्म को बनाया गया है.

box office munjya has a fantastic week one is assured of a lifetime of over 75 crores 1

मुंज्या फिल्म एक ऐसे ब्रह्मराक्षस की कहानी है, जिसकी मुंज्य के दस दिन के अंदर ही मौत हो जाती है. वह मुन्नी नाम की लड़की से शादी करना चाहता है. बता दें, मुंज्या फिल्म अब तक अपने बजट से दोगुना कमाई कर चुकी है. यह कार्तिक आर्यन की फिल्म चंदू चैंपियन को भी तगड़ा कंपटीशन दे रही है. मुंज्या 10 दिनों में ही 50 करोड़ से अधिक का कलेक्शन कर चुकी है.

Capture 4

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

बंगाल में शुभेंदु सरकार की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 900 से ज्यादा सलाहकारों की छुट्टी, रिटायर अफसरों के दोबारा नियुक्ति पर लगी रोक

पश्चिम बंगाल की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने प्रशासनिक सुधारों की दिशा में एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया...

सोना और पेट्रोल बचाने की सलाह पर छिड़ा सियासी घमासान: राहुल बोले- जिम्मेदारी जनता पर डाल जवाबदेही से बच रहे पीएम

मध्य पूर्व (मिडिल ईस्ट) में जारी तनाव और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से की गई 'संयम' की अपील...

यूपी में हाई अलर्ट: सीएम योगी को जान से मारने और राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी, व्हाट्सएप पर आया खौफनाक मैसेज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक बेहद संवेदनशील और गंभीर मामला सामने आया है। यूपी 112 मुख्यालय के सोशल मीडिया व्हाट्सऐप डेस्क पर...

RELATED NEWS

आशा भोसले को आया हार्ट अटैक, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती!

सुरों की मल्लिका और भारतीय संगीत जगत की अनमोल विरासत, आशा भोसले के प्रशंसकों के लिए रविवार की सुबह एक चिंताजनक खबर लेकर आई...

महाकुंभ वायरल गर्ल का ‘विवादित निकाह’: नाबालिग निकलीं मोनालिसा, पति फरमान खान पर लगा पॉक्सो एक्ट!

संगम की रेती पर आयोजित महाकुंभ से अपनी खूबसूरती और सादगी के दम पर रातों-रात 'सोशल मीडिया सेंसेशन' बनीं मोनालिसा भोंसले अब एक गंभीर...

‘धुरंधर 2’ का जलवा: आधी रात को भी हाउसफुल हुए थियेटर्स, रणवीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़ा झंडा!

भारतीय सिनेमा के पर्दे पर 'धुरंधर 2' ने एक ऐसा तूफान खड़ा कर दिया है जिसे बॉक्स ऑफिस के इतिहास में सालों तक याद...