fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest NewsISIS के 4 खूंखार आतंकवादी अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, इनके इरादे जानकर...

ISIS के 4 खूंखार आतंकवादी अहमदाबाद एयरपोर्ट से गिरफ्तार, इनके इरादे जानकर आप चौंक जाएंगे !

गुजरात ATS अब इन चार आतंकवादीओं से किन-किन लोगों से कॉन्टैक्ट किया, इस बारे में जानकारी जुटा रही है.

गुजरात एंटी टेरर स्क्वॉड यानि ATS ने अहमदाबाद एयरपोर्ट से श्रीलंका से आए इस्लामिक स्टेट यानि ISIS से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है. हाल ही में पुलिस को स्कूलों और एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. जिसके बाद सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. चारों आतंकियों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया गया है. ये किस मकसद से अहमदाबाद आए थे और इस दौरान किन-किन लोगों से कॉन्टैक्ट किया? ATS इस बारे में जानकारी जुटा रही है.

21211212121

सूत्रों के मुताबिक, पाकिस्तान में एजेंटों ने उन्हें कुछ हथियार देने का वादा किया था. इन हथियारों का इस्तेमाल ये आतंकी अहमदाबाद में किसी हमले में करने वाले थे, लेकिन ATS ने इन्हें पहले ही दबोच लिया. ये आतंकी कथित तौर पर श्रीलंका से वाया चेन्नई अहमदाबाद पहुंचे थे.

ahmedabadairport1 1716199885

इससे पहले 6 मई 2024 को एक ई-मेल से अहमदाबाद के 36 स्कूलों को और 12 मई को अहमदाबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. हालांकि, जांच में किसी भी स्कूल से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली. एयरपोर्ट पर बम की बात भी अफवाह निकली. इस मामले में अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने दावा किया है कि धमकी भरे ई-मेल पाकिस्तान से भेजे गए थे.
पिछले साल अगस्त में ATS ने अलकायदा से कथित संबंधों के आरोप में राजकोट से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था. शुरुआती जांच में सामने आया कि ये तीनों एक बांग्लादेशी हैंडलर के लिए काम कर रहे थे. तीनों का काम प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए लोगों को कट्टरपंथी बनाना और उन्हें संगठन में भर्ती करना था.

20 05 2024 gujarat ats 23721515

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...