fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsबुलंदशहर में दिनदहाड़े भाजपा नेता पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की हत्या, भाजपा...

बुलंदशहर में दिनदहाड़े भाजपा नेता पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की हत्या, भाजपा नेता की हत्या से इलाके में हड़कंप

पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप अपने पोतियों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे, नकाबपोश बदमाशों ने रंजिशन 4 गोलियां मारकर हत्या कर दी.

यूपी के बुलंदशहर में दिन दहाड़े भाजपा के सांसद प्रतिनिधि रहे डोमला हसनगढ़ गांव के पूर्व प्रधान रामवीर कश्यप की रंजिशन गोलियां मारकर हत्या कर हत्यारे फरार हो गए. वह बच्चों को स्कूल छोड़कर लौट रहे थे तभी रास्ते में बाइक से आए दो नकाबपोश हमलावरों ने रोका, जब तक वह कुछ समझ पाते दोनों बदमाशों ने ताबड़तोड़ 4 गोली मारी। दो सीने और दो सिर में लगी। मौके पर उनकी मौत हो गई.

111211212

वारदात सुबह 8 बजे अहमदगढ़ क्षेत्र में हुई. दरअसल रामवीर कश्यप डोमला ढकनंगला गांव में रहते थे. घटना तब घटी जब वह अपने दो पोतियों को बाइक से स्कूल छोड़ने घर से करीब 3 किलोमीटर दूर प्राथमिक विद्यालय ढोगला हसनगढ़ गए थे. वहां से लौटते समय घर से करीब डेढ़ किलोमीटर पहले सुनसान सड़क पर हत्या कर दी गई और फरार हो गए. भाजपा नेता का नाम रामवीर कश्यप का उम्र 55 साल बताया जा रहा है. बुलंदशहर से मौजूदा भाजपा सांसद भोला सिंह के प्रतिनिधि भी रह चुके हैं. रामवीर कश्यप के भाई ने बताया कि हत्या से पहले बदमाशों ने रेकी की थी। सुबह के समय उस सड़क पर ज्यादा लोग नहीं होते हैं. इसी का फायदा उठाते हुए बदमाशों ने हत्या की और आराम से फरार हो गए.

30a7470d 5cf9 423e 9528 7899ab3edadd

घटना की सूचना मिलते ही परिवार के लोग भागते-दौड़ते मौके पर पहुंचे. रामवीर के भाई धर्मवीर ने बताया कि वह रोज दो पोतियों को स्कूल छोड़ने बाइक से जाते थे और अकेले वापस लौटते थे. रामवीर अपने पत्नी और दो बेटों का परिवार भी गांव में रहता और खेतीबाड़ी करते थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अली खामेनेई के निधन पर भारत की संवेदना, दिल्ली स्थित ईरानी दूतावास पहुंचकर विदेश सचिव ने दी श्रद्धांजलि

ईरान के सर्वोच्च नेता Ali Khamenei के निधन के बाद दुनिया भर से शोक संदेश सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में भारत ने...

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता अंतिम दौर में, आर्थिक और ऊर्जा साझेदारी को मिलेगा नया आयाम

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से जारी व्यापार वार्ताओं ने अब निर्णायक मोड़ ले लिया है। दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापार...

राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश कुमार, पटना में नामांकन के दौरान एनडीए नेतृत्व का शक्ति प्रदर्शन

बिहार की राजनीति में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया जब राज्य के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन दाखिल कर...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...