fbpx
  Previous   Next
HomeSportsभारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का आकस्मिक निधन से सबको...

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का आकस्मिक निधन से सबको किया सन्न ! पुलिस क्यों जांच में जुटी?

52 साल की उम्र में बेंगलुरु में भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार को बालकनी से गिरने के चलते निधन हो गया है.

भारत के पूर्व तेज गेंदबाज डेविड जॉनसन का गुरुवार को 52 साल की उम्र में बेंगलुरु में निधन हो गया. कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि डेविड जॉनसन चौथी मंजिल पर स्थित अपने अपार्टमेंट की बालकनी से गिरने से मौत हो गई. वह 52 वर्ष के थे और उनके परिवार में पत्नी और दो बच्चे हैं. डेविड जॉनसन के मौत से जहां क्रिकेट जगत सन्न है वहीं पुलिस अपनी जांच में जुटी है. सूत्रों की माने तो डेविड जॉनसन मौत पुलिस को संदिग्ध लग रही है जिसके चलते पुलिस इस मामलें को हर एक एंगल से देख रही है. शुरुआती जांच में मौत की वजह बालकनी से गिरना बताया जा रहा है.

20 06 2024 david johnson 23742912 m

डेविड जॉनसन के करियर की बात करें तो उन्होंने 1996 में दो टेस्ट मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने तीन विकेट लिए थे. अपने घरेलू करियर में उन्होंने 39 फर्स्ट क्लास मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 125 विकेट लिए. उन्होंने चार बार पांच विकेट और एक बार दस विकेट लेने में सफलता हासिल की थी. जॉनसन भारत के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक थे और घरेलू सर्किट में उनका परफॉर्मेंस शानदार रहा था. 1995-96 के रणजी ट्रॉफी सीजन के दौरान केरल के खिलाफ 152 रन देकर 10 विकेट लेकर उन्होंने अपनी पहचान भारतीय क्रिकेट में बना ली थी.

Capture 6


अनिल कुंबले ने पोस्ट शेयर कर अपनी निराशा जाहिर की है. कुंबले ने लिखा, “मेरे क्रिकेट साथी डेविड जॉनसन के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ, उनके परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना. बहुत जल्दी चले गए “बेनी”

image

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

संसद सत्र से पहले ‘नारी शक्ति’ का शंखनाद: आज विज्ञान भवन से करोड़ों महिलाओं को बड़ा संदेश देंगे पीएम मोदी!

भारत की विकास यात्रा में महिलाओं को नेतृत्वकारी भूमिका में लाने के संकल्प के साथ आज राजधानी दिल्ली का विज्ञान भवन एक ऐतिहासिक गौरव...

इस्लामाबाद में फेल हुई शांति, अब पुतिन संभालेंगे कमान! ट्रंप और तेहरान के बीच रूस बनेगा ‘संकटमोचक’?

मिडिल ईस्ट में जारी बारूदी संघर्ष और कूटनीतिक गतिरोध के बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बड़ा कदम उठाया है। इस्लामाबाद में...

‘पीछे हटो वरना उड़ा देंगे’: समंदर में ईरान का अल्टीमेटम और अमेरिका की चुनौती, क्या छिड़कर रहेगी महाजंग?

एक तरफ पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच शांति की मेज सजी थी, तो दूसरी तरफ समुद्र की लहरों पर...

RELATED NEWS

वैभव सूर्यवंशी का ‘पावर-शो’: 300 की स्ट्राइक रेट से उजाड़ा बेंगलुरु का बगीचा, राजस्थान की चौथी जीत!

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का विजय रथ अब एक ऐसी आंधी बन चुका है जिसे रोकना किसी भी टीम के लिए नामुमकिन साबित...

हारते-हारते कैसे जीता लखनऊ? मुकुल के 7 छक्कों ने छीनी गंभीर की टीम से जीत, ईडन में पसरा सन्नाटा!

ईडन गार्डन्स के ऐतिहासिक मैदान पर गुरुवार की रात आईपीएल 2026 का सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। आखिरी गेंद तक चले इस हाई-वोल्टेज...

सड़क पर वॉर्नर की ‘बैटिंग’ पड़ी भारी! ड्रंक एंड ड्राइविंग केस में गिरफ्तार हुए दिग्गज क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज और क्रिकेट की दुनिया के दिग्गज खिलाड़ी डेविड वॉर्नर एक बार फिर मैदान के बाहर अपने व्यवहार के कारण...