fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentजाट के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलेगा सनी देओल का...

जाट के बाद अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर चलेगा सनी देओल का ढाई किलो का हाथ ! सनी देओल क्यों बने हर डायरेक्टर की पहली पसंद.

जाट ने बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल की स्टार पावर दिखा दी है. जाट की कामयाबी के बाद सनी देओल इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक्शन थ्रिलर करते नजर आएंगे.

जाट के साथ फैन्स का दिल जीतने वाले सनी देओल अब ओटीटी की दुनिया में धूम मचाने के लिए तैयार हैं. बॉलीवुड के एक्शन हीरो सनी देओल की लेकर पिपिंगमून डॉट कॉम खास जानकारी दी है. इसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि गदर 2 फेम सुपरस्टार सनी देओल की नेटफ्लिक्स इंडिया के साथ एक हाई-बजट एक्शन थ्रिलर के लिए बातचीत चल रही है. बताया गया है कि यह एक्शन थ्रिलर फिल्म सनी देओल के सिग्नेचर हाई-ऑक्टेन एक्शन हीरो अवतार के अनुरूप होगी.

Screenshot 2025 05 14 223701

सनी देओल अब ओटीटी पर
सनी देओल के इस प्रोजेक्ट को लेकर बताया गया है कि उनकी इस फिल्म को सुपर्ण वर्मा प्रोड्यूस करेंगे. इससे पहले वो द फैमिली मैन सीजन 2 और राणा नायडू जैसी सीरीज बना चुके हैं. सनी देओल की इस फिल्म के लिए अभी किसी डायरेक्टर को फाइनल नहीं किया गया है. बताया जा रहा है कि एक ऐसे डायरेक्टर जो नेटफ्लिक्स के साथ भी काम कर चुका है, उसका नाम सबसे आगे चल रहा है. बताया जा रहा है कि सनी देओल लगभग इस प्रोजेक्ट के लिए तैयार हैं. अब बस आखिरी चरण की बातचीत बाकी है.

Screenshot 2025 05 14 223745

सनी देओल की अपकमिंग फिल्में
सनी देओल इस दौर के सबसे व्यस्त एक्टर में से हैं. उनकी फिल्म जाट हाल ही में रिलीज हुई थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कलेक्शन भी किया है. उनकी आने वाली फिल्मों में राजकुमार संतोषी की ऐतिहासिक ड्रामा ‘लाहौर 1947′ है. माना जा रहा है कि ये फिल्म 2025 में ही रिलीज हो जाएगी. इसके बाद बॉर्डर 2 है जो 2026 के गणतंत्र दिवस पर रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि वे नीतेश तिवारी की रामायण में हनुमान के रोल में दिखेंगे. देखना यह है कि सनी देओल एक बार फिर घायल, दामिनी और गदर जैसे सक्सेस को दोहरा पाते है.

Screenshot 2025 05 14 223651

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...