fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsयूट्यूबर के वेश में पाकिस्तान के लिए जासूसी करती थी ये महिला!...

यूट्यूबर के वेश में पाकिस्तान के लिए जासूसी करती थी ये महिला! जानें कौन है गिरफ्तार आरोपी यूट्यूबर महिला ज्‍योति मल्‍होत्रा?

महिला यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के साथ हरियाणा से 6 लोगों को गिरफ्तार किया है जो पाकिस्तान के लिए जासूसी का काम कर रहे थे.

पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों से संपर्क और भारत की संवेदनशील जानकारियां साझा करने के आरोप में हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार को उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां पुलिस को पांच दिन की रिमांड मिली है. अब उसे 22 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा. सुरक्षा एजेंसियों को ज्‍योति मल्‍होत्रा के लैपटॉप और मोबाइल से अहम सुराग मिले हैं. सोशल मीडिया पर ज्‍योति मल्‍होत्रा एक लोकप्रिय नाम है और उसके लाखों फॉलोअर्स हैं.


जानकारी के मुताबिक 2023 में कमीशन के ज़रिए पाकिस्तान वीज़ा लेकर गई थीं, जहाँ पाक हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश से नज़दीकी रिश्ते बने. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखे और संवेदनशील जानकारी साझा की. जांच एजेंसियों ने जांच में पता लगाया यूटूबर ज्योति मल्होत्रा 2023 में पाकिस्तान गई थी. अपनी पाकिस्तान यात्रा के दौरान उसकी नजदीकी दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन में काम करने वाले एहसान-उर-रहीम उर्फ़ दानिश से हो गई.

Screenshot 2025 05 17 204659


‘TRAVEL WITH JO’ के नाम से है यूट्यूब चैनल
33 वर्षीय ज्योति हिसार की न्यू अग्रसेन कॉलोनी की निवासी है. उसने बीए तक की पढ़ाई की है और अविवाहित है. ज्‍योति मल्‍होत्रा का “ट्रैवल विद जो” के नाम से यूट्यूब चैनल है. यूट्यूब पर ज्‍योति के चैनल को 3.77 लाख लोगों ने सब्‍सक्राइब किया है. साथ ही वह इंस्‍टाग्राम पर 1.33 लाख और फेसबुक पर 3.21 लाख फॉलोअर्स हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार वह तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है, दो बार श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ और एक बार करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए. छापेमारी के दौरान ज्योति का लैपटॉप और मोबाइल जब्त किया है. प्रारंभिक जांच में इन डिवाइसों से यह संकेत मिले हैं कि वह पाकिस्तान को गोपनीय जानकारियां भेज रही थी. बरामद डाटा की फोरेंसिक जांच जारी है और कई अहम सुराग मिले हैं.

WhatsApp Image 2025 05 17 at 3.21.51 PM

पाक हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश से नज़दीकी रिश्ते बने.
दानिश ने इन्हें लव जिहाद में फसाया क्योंकि दानिश को जब पता चला कि ये यूट्यूबर है पूरे भारत की यात्रा करती हैं तब यह भारत के तमाम मिलिट्री ठिकानों के वीडियो मुहैया करवाएंगी. खुफिया सूत्रों के मुताबिक, ज्योति ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंटों से संपर्क बनाए रखे और संवेदनशील जानकारी साझा की. ज्योति को दानिश और उसके सहयोगी अली अहसान के जरिए पाकिस्तानी खुफिया अधिकारियों (PIO) से मिलवाया गया, जिन्होंने पाकिस्तान में उसके आने-जाने और रहने की व्यवस्था कराई. उसने अली अहसान और शाकिर उर्फ राणा शहबाज (जिसका नाम उसने अपने फोन में ‘जट्ट रंधावा’ नाम से सेव किया था) से भी मुलाकात की. फिलहाल ज्योति मल्होत्रा से पूछताछ जारी है.

Screenshot 2025 05 17 204826

ज्‍योति के साथ कई अन्‍य जासूस भी गिरफ्तार
13 मई को भारत सरकार ने एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश को ‘परसोना नॉन ग्राटा’ घोषित कर देश छोड़ने का आदेश दिया था. ज्योति की गिरफ्तारी से पहले बीते सप्ताह हरियाणा से तीन और पाकिस्तानी एजेंट गिरफ्तार किए जा चुके हैं. पानीपत से नोमान इलाही, कैथल से देविंदर सिंह और नूंह से अरमान. पंजाब में भी मालेरकोटला और जालंधर से जासूसी के आरोप में गिरफ्तारियां हुई हैं. सुरक्षा एजेंसियां अब इन सभी मामलों को जोड़कर बड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

हिमाचल प्रदेश में 5.0 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ तक हिले कई शहर

उत्तर भारत के कई राज्यों में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब हिमाचल प्रदेश से लेकर हरियाणा और पंजाब तक भूकंप के...

देश के कई राज्यों में आज मानसून की धुआंधार एंट्री, केरल-कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश; दिल्ली-यूपी में आंधी का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा प्रेस रिलीज के अनुसार, शनिवार 6 जून को दक्षिण-पश्चिम मानसून देश के कुछ और हिस्सों में तेजी...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...