fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest NewsJ&K और लद्दाख का MotoGP के द्वारा विवादित नक्शा प्रसारित करने बाद...

J&K और लद्दाख का MotoGP के द्वारा विवादित नक्शा प्रसारित करने बाद आया अक्ल ठिकाने, मांगी माफी

MotoGP के शुक्रवार को शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान लाइव स्ट्रीम में भारत का विवादित नक्शा प्रसारित किया गया. नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को नहीं दिखाया गया था.

भारत में पहली MotoGP Bharat (मोटोजीपी भारत) रेस रविवार 24 सितंबर को ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में होने वाली है. मुख्य कार्यक्रम से पहले शुक्रवार को सभी सवारों के लिए पहला अभ्यास सत्र आयोजित किया गया था. हालांकि, FP1 के प्रसारण के दौरान टीवी पर भारत का गलत नक्शा दिखाने का मामला सामने आया है. इससे उन प्रशंसकों ने इसकी जमकर आलोचना की जो देश के अभिन्न हिस्सों, खासतौर पर जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को नक्शे से हटाए जाने से नाराज थे. लोगों ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है. मोटोजीपी ने इस गंभीर गलती के लिए भारतीय प्रशंसकों से माफी मांगी है. संगठन ने साफ किया कि उसका इरादा मेजबान देश के लिए समर्थन और सराहना के अलावा कुछ भी व्यक्त करना नहीं था.

1 8

MotoGP Bharat ने अपने औपचारिक माफीनामे में कहा, “हम मोटोजीपी प्रसारण के हिस्से के रूप में पहले दिखाए गए मैप के लिए भारत में अपने प्रशंसकों से माफी मांगना चाहते हैं. अपने मेजबान देश के लिए समर्थन और प्रशंसा के अलावा कोई भी बयान देना हमारा इरादा नहीं है. हम आपके साथ इंडियनऑयल ग्रैंड प्रिक्स ऑफ इंडिया का आनंद लेने में सक्षम होने के लिए उत्साहित हैं. हमें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट का पहला अनुभव बहुत पसंद आ रहा है.”

2022 motogp calendar fabio quartararo 21 barcelona gold and goose mi goodwood 04112021

दरअसल, भारत में आयोजित हो रही सबसे बड़ी मोटरसाइकिल रेस मोटोजीपी के शुक्रवार को शुरुआती अभ्यास सत्र के दौरान लाइव स्ट्रीम में भारत का विवादित नक्शा प्रसारित किया गया. नक्शे में जम्मू कश्मीर और लद्दाख को नहीं दिखाया गया था.

download 1

इब्राहिम ने कहा, ‘‘एफएमएससीआई अपने मोटोस्पोर्ट्स मान्यता प्राप्त इकाईयों को परामर्श देता है कि उन्हें भारतीय नक्शे और भारतीय तिरंगे को दिखाने में बहुत सतर्कता बरतनी चाहिए और इसे सही से दिखाना चाहिए. ” भारत फॉर्मूला वन रेस 2013 के बाद पहली बार इस स्तर के मोटो रेस की मेजबानी कर रहा है. शुक्रवार को मोटो 2, मोटो 3 और मोटो जीपी के रेसर अभ्यास करेंगे जबकि क्वालीफाइंग मुकाबले शनिवार को होंगे. मुख्य रेस रविवार को होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

ICC World Cup 2027 Schedule: सामने आई वनडे विश्व कप 2027 की तारीखें! 4 अक्टूबर से शुरू होगा महाकुंभ, 14 टीमें लेंगी हिस्सा

क्रिकेट जगत के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 (ICC ODI World Cup 2027) को लेकर एक बेहद बड़ा और...

उम्र नहीं रोहित शर्मा का जुनून देखिए! कोच दिनेश लाड ने किया 100% गारंटी वाला बड़ा दावा

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा की फिटनेस और उनके भविष्य को लेकर पिछले कुछ समय...

टीम इंडिया को मिला नया टी20 कप्तान! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को सौंपी गई कमान

भारतीय क्रिकेट के गलियारों से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम...