fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentत्रिशूलधारी शिव का ये भक्त जिसके सामने दुश्मनों ने टेक दिए थे...

त्रिशूलधारी शिव का ये भक्त जिसके सामने दुश्मनों ने टेक दिए थे घुटने, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ के पार !

हाथ में त्रिशूल, जुबान पर शिव का नाम और दिल में शिव की भक्ति. जब इस तरह का किरदार दिखा सिनेमाघरों में तो कोविड के बाद खुले सिनेमाघरों में लग गई दर्शकों की भीड़

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार नंदमुरी बालकृष्ण की फिल्म ‘अखंडा’ का बॉक्स ऑफिस पर जो कमाल देखने को मिला, वैसा उनकी कोई फिल्म नहीं कर पाई थी. हाथ में त्रिशूल लेकर जब शिव के भक्त के रोल में नंदमुरी बालकृष्ण निकले तो दर्शकों की खूब तालियां गूंजी और दुश्मनों ने घुटने टेक दिए. 2 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज ये फिल्म एक्शन और ड्रामा से भरपूर है. इस फिल्म को बोयापती श्रीनू ने डायरेक्ट किया है. इनकी जोड़ी इससे पहले ‘सिम्हा’ और ‘लेजेंड’ जैसी हिट फिल्मों में भी देखने को मिली. ‘अखंडा’ उनकी तीसरी हिट है.

New Project 9 1

नंदमुरी की इस फिल्म ने रिलीज होते ही धमाल मचा दिया. कोरोना महामारी के तुरंत बाद जब सिनेमाहॉल धीरे-धीरे खुलने शुरू हुए थे, तब फिल्म 103 सेंटर्स पर रिलीज की गई थी लेकिन ऐसे दौर में भी दर्शक फिल्म देखने पहुंचे और नंदमुरी की एक्टिंग पर खूब प्यार लुटाया. तब सिर्फ 55 करोड़ में बनी इस फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 200 करोड़ का कलेक्शन किया. भारत के अलावा यूके, ऑस्ट्रेलिया और यूएएस में भी इस फिल्म को खूब पसंद किया गया.

balakrishnas akhanda completes 175 day run in ap theatre 01

कोरोना महामारी के दौर में ‘अखंडा’ फिल्म बालकृष्ण के करियर की सबसे बड़े बजट की फिल्म थी. इस फिल्म ने कुल 200 करोड़ का बिजनेस किया है. इससे प्रोड्यूसर को बड़ा प्रॉफिट मिला. इस मूवी की ताबड़तोड़ कमाई और सफलता को लेकर जब एक्टर नंदमुरी से बात की गई थी, तब उन्होंने इसके पीछे टीम वर्क बताया था.

Akhanda 3 adobespark

बता दें कि फिल्म में एस थमन का म्यूजिक है. फिल्म में में नंदमुरी के अपोजिट एक्ट्रेस प्रज्ञा जायसवाल हैं. इसके अलावा श्रीकांत और जगपति बाबू ने विलेन के किरदार में दमदाम भूमिका निभा अलग की छाप छोड़ी है. अखंडा को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

1 COMMENT

  1. Greetings! I know this is somewhat off topic but I was wondering if you knew where I could get a captcha plugin for my comment
    form? I’m using the same blog platform as yours and I’m having difficulty finding one?
    Thanks a lot!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

Salman Khan Court Case: अपकमिंग फिल्म ‘काला हिरण’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचे सलमान खान

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'मातृभूमि में वॉर: रेस्ट इन पीस' को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बीच...

पूर्व सीएम ममता बनर्जी के खिलाफ कोलकाता में FIR दर्ज; मार्च 2026 में दिए ‘भड़काऊ’ भाषण को लेकर बढ़ीं मुश्किलें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में सत्ता गंवाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी के राजनीतिक जीवन का सबसे बुरा...

होर्मुज में भारतीयों की मौत पर अमेरिका पर भड़का संयुक्त राष्ट्र; UN और IMO ने US को सरेआम फटकारा

पश्चिम एशिया के 'स्ट्रैट ऑफ होर्मुज' (होर्मुज जलडमरूमध्य) और ओमान के तट के पास अमेरिकी नौसेना (US Navy) द्वारा कमर्शियल जहाजों को निशाना बनाए...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...