fbpx
  Previous   Next
HomeSportsइतिहास के दलहिज पर भारतीय स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ! ये कारनामा...

इतिहास के दलहिज पर भारतीय स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ! ये कारनामा करने वाली भारत की पहली बल्लेबाज बनीं है

वीमेंस क्रिकेट में बड़ी और वेरी-वेरी-स्पेशल प्लेयर स्मृति मंधाना के लिए वो दिन दूर नहीं, जब वह इतिहास रच देंगी, जिसका इंतजार भारतीय फैंस बेसब्री से कर रहे हैं.

भारतीय वीमेंस उपकप्तान स्मृति मंधाना ने विश्व क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से लोहा मनवा रही हैं. अपने हर प्रर्दशन से वह इतिहास रचने की ओर बढ़ रही हैं. इसी कड़ी में मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में बुधवार को चंड़ीगढ़ के महाराज यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक कदम और आगे बढ़ा दिया. मंधाना ने कंगारू टीम के खिलाफ 91 गेंदों पर 14 चौकों और 4 छक्कों से 117 रन की पारी खेली. यह उनके वनडे करियर का कुल मिलाकर 12वां शतक रहा. इसी के साथ ही वह दो देशों के खिलाफ तीन-तीन शतक बनाने वाली भारत की पहली बल्लेबाज बन गईं, जो की भारत के लिए वीमेंस क्रिकेट में बड़ी और वेरी-वेरी-स्पेशल बात है.

image 77

दुनिया की नंबर तीन बल्लेबाज
वीमेंस वनडे क्रिकेट में जब बात सबसे ज्यादा शतक जड़ने की आती है, तो इस शतक के साथ ही वह इस मामले में संयुक्त रूप से दुनिया की नंबर तीन बल्लेबाज बन गई हैं. अब 12-12 शतकों के साथ स्मृति और इंग्लैंड की टैमसिन बाउमोंट बराबरी पर हैं. और वह दिन ज्यादा दूर नहीं हैं, जब वह न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स (13) को जल्दी ही पीछे छोड़ देंगी.

image 78

इतिहास रचने से बस 3 ‘कदम’ दूर!
बहरहाल, स्मृति की मंजिल खिलाडी सूजी बेट्स नहीं, बल्कि शीर्ष पर काबिज ऑस्ट्रेलिया की मेनग लैनिंग हैं. अपने 34वें साल में चल रही लेनिंग 103 वनडे मैचों में 15 शतक के साथ वीमेंस वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाली बल्लेबाजी हैं. यहां से स्मृति को लैनिंग की बराबरी के लिए सिर्फ 3 शतक और बनाने हैं. और जिस स्तर की बल्लेबाज मंधाना हैं और जैसी नियमितता और भूख उनमें है, वो दिन दूर नहीं है, जब वह लैनिंग को भी पीछे छोड़ देंगी.

image 79


मिताली और हरमनप्रीत पीछे छूटीं
चंडीगढ़ में जड़े इस शतक के साथ ही स्मृति मंधाना अलग-अलग प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ कम से कम 3-3 शतक जड़ने वाली पहली बल्लेबाज बन गई. उनसे पहले मिताली राज (3 शतक बनाम श्रीलंका) और वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर (3 शतक बनाम इंग्लैंड) ने एक देश के खिलाफ कारनामा किया है. लेकिन मंधाना अब यह उपलब्धि दो बार हासिल कर चुकी हैं. एक बार उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक जड़े, तो एक बार अब यह कारनामा स्मृति ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कर दिखाया है, जो अपने आप में बहुत ही विशेष उपलब्धि है.

image 80

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...