fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentक्रिकेटर युजवेंद्र की Ex-Wife क्यों हो रही है ट्रोल! धनश्री वर्मा ने...

क्रिकेटर युजवेंद्र की Ex-Wife क्यों हो रही है ट्रोल! धनश्री वर्मा ने कहा- तलाक की वजह से नहीं आ रहे काम के ऑफर.

धनश्री और चहल ने 2020 में सगाई की और उसी साल दिसंबर में दोनों ने गुरुग्राम में शादी कर ली थी. शादी के पांच साल बाद फरवरी 2025 को दोनों का तलाक हो गया था.

क्रिकेटर युजवेंद्र की Ex-Wife और कोरियोग्राफर कम अभिनेत्री धनश्री इन दिनों रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में दिखाई दे रही हैं. उन्हें इस शो के अलावा भी कई फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं. बहुत से लोगों का मानना है कि इसकी वजह युजवेंद्र चहल से उनका तलाक है, वह इसके लिए खूब सुर्खियों में रहीं. धनश्री वर्मा तलाक से मिली लोकप्रियता को भुना रही है, इस पर अब उनका रिएक्शन सामने आया है. धनश्री वर्मा ने बताया कि फिल्मों के ढेर सारे ऑफर मिलना तलाक की वजह से नहीं, बल्कि उनका टैलेंट है.

image 53


धनश्री वर्मा ने कहा, “मुझे इस पर यकीन नहीं होता. मैं यहां अकेले खड़ी हूं, पूरी दुनिया मेरे खिलाफ है. मुझे काम मिल रहा है, मैंने पहले भी कहा था, मुझे इंडस्ट्री से प्यार है, क्योंकि लोग अब भी मुझे काम दे रहे हैं. मुझे ढेर सारी फिल्मों के ऑफर आ रहे हैं, इसलिए नहीं कि जो मेरे साथ हुआ है, बल्कि इसलिए क्योंकि मुझमें टैलेंट है. इसका किसी और चीज से कोई लेना-देना नहीं है.”

image 54


धनश्री और चहल ने 2020 में सगाई की और उसी साल दिसंबर में दोनों ने गुरुग्राम में शादी कर ली थी, जिसमें उनके परिवार और कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे. शादी के पांच साल बाद फरवरी 2025 को दोनों का तलाक हो गया था. दोनों के तलाक ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. चहल के फैंस ने धनश्री को सोशल मीडिया पर खूब ट्रोल भी किया था.

image 55

धनश्री वर्मा ने फिल्म ‘भूल चूक माफ’ के गाने ‘टिंग लिंग सजना’ से बड़े पर्दे पर धूम मचा दी थी. इसमें वो अभिनेता राजकुमार राव के साथ नजर आई थीं. इसके अलावा, वह वीडियो सॉन्ग ‘देखा जी देखा मैंने’ में भी दिखाई दी थीं. बहुत जल्द धनश्री वर्मा प्रसिद्ध फिल्म निर्माता दिल राजू की फिल्म ‘आकाशम दाती वस्तावा’ में दिखाई देंगी. यह उनका तेलुगु डेब्यू होगा. फिल्म की कहानी डांस पर आधारित है. इन दिनों वो रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में सभी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देती दिखाई दे रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

‘काला हिरण’ फिल्म पर महासंग्राम: प्रोड्यूसर अमित जानी ने सरेआम फाड़ा सलमान खान का लीगल नोटिस, वीडियो जारी कर दी चेतावनी

बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान का साल 1998 का बहुचर्चित 'काला हिरण शिकार मामला' (Blackbuck Poaching Case) एक बार फिर देश की सुर्खियों...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...