fbpx
  Previous   Next
HomeNationसरकारी कर्मचारी के सस्पेंड होने के बाद कितनी कम हो जाती है...

सरकारी कर्मचारी के सस्पेंड होने के बाद कितनी कम हो जाती है सैलरी? जानें क्या-क्या नहीं मिलता?

सरकारी कर्मचारी के सस्पेंशन के दौरान कितनी मिलती है तनख्वाह, कौन-कौन से भत्ते कटते हैं और किन नियमों के तहत तय होती है रकम.

आप ने अक्सर सस्पेंशन यानी निलंबन की खबर सुनी होगी . ये एक ऐसा शब्द है जिसे सुनते ही किसी भी कर्मचारी की नींद उड़ जाती है. इस दौरान सिर्फ कुर्सी ही हाथ से नहीं जाती, बल्कि सबसे बड़ा झटका जेब पर पड़ता है. क्योंकि निलंबन का मतलब है कि आपकी तनख्वाह पूरी नहीं मिलेगी, भत्ते कट जाएंगे और महीने का बजट गड़बड़ा जाएगा. यानी सस्पेंशन सिर्फ नौकरी पर ही असर नहीं डालता, बल्कि घर-गृहस्थी से लेकर मानसिक शांति तक सब छीन लेता है.

image 81

सस्पेंशन की अवस्था में कितनी मिलती है सैलरी?
अगर कोई सरकारी कर्मचारी को सस्पेंड किया जाता है तो सस्पेंशन के अवधि में पूरी तनख्वाह नहीं मिलती. उसकी जगह सिर्फ एक हिस्सा दिया जाता है, जिसे जीवन निर्वाह भत्ता कहते हैं. इस नियम के तहत पहले 90 दिनों तक आपको बेसिक वेतन का केवल 50% मिलेगा यानि आपको अपनी आधी तनख्वाह पर ही महीने का खर्चा चलाना पड़ेगा. इस नियम के तहत ये जरुर प्रवधान है कि अगर आपके खिलाफ हो रही जांच जल्दी खत्म नहीं होती और जांच में हो रही देरी कर्मचारी की वजह से नहीं है, तो यह भत्ता बढ़कर 75% तक मिल सकता है.लेकिन अगर जांच लंबी खिंचने की वजह खुद कर्मचारी है, तो उसे 50% से ज्यादा पैसा नहीं मिलेगा.

Screenshot 2025 09 18 110727

भत्तों पर भी लग जाता है ब्रेक
सस्पेंशन के दौरान सिर्फ तनख्वाह ही नहीं, बाकी अन्य मिलने वाले फायदे में भी कटौती की जाती है. जैसे मकान किराया भत्ता (HRA) और दूसरे अलाउंस मिलना बंद हो जाते हैं. जिससे आपकि सैलरी बेसिक वेतन के उस हिस्से तक सिमट जाता है, जो जीवन निर्वाह भत्ते के तौर पर तय किया गया है. ये सब प्रावधान केंद्रीय सिविल सेवा नियम और अखिल भारतीय सेवा नियम के तहत आते हैं. यानी चाहे कोई अधिकारी रेलवे में हो या किसी मंत्रालय में सबके लिए नियम एक जैसे ही हैं. सस्पेंशन सिर्फ कुर्सी और पावर छीनने की सजा नहीं है, बल्कि रोजमर्रा जिंदगी पर ब्रेक लगाने का भी काम करती है ऐसे में कर्मचारी के लिए आधी तनख्वाह और कटे हुए फायदे बड़ा झटका के समान होता हैं.

image 82

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में मजबूती से सरकार को राहत, खजाने में आए 19.43 लाख करोड़ रुपए

देश की आर्थिक सेहत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच! दो सुपर ओवर का संग्राम, साउथ अफ्रीकाने अफगानिस्तान को हराया

टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।...

RELATED NEWS

एआई और डीपफेक पर सरकार का कड़ा पहरा, 20 फरवरी से लागू होंगे नए नियम, 3 घंटे में हटाना होगा भ्रामक कंटेंट

देश में तेजी से बढ़ते आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इस्तेमाल के बीच केंद्र सरकार ने डिजिटल स्पेस को सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम...

जापान की राजनीति में नया अध्याय: Iron Lady की ऐतिहासिक जीत, PM मोदी ने दी बधाई

जापान की राजनीति में एक निर्णायक मोड़ तब देखने को मिला जब सत्ताधारी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के नेतृत्व में सानाए ताकाइची ने मध्य-सर्दियों में...

RSS कहेगा तो पद छोड़ दूंगा… संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संगठन के भीतर चल रही चर्चाओं पर विराम लगाते हुए यह स्पष्ट किया है कि संघ...