fbpx
  Previous   Next
HomeHealthदूध पीने से फायदा ही नहीं बल्कि हो सकता है नुकसान, ...

दूध पीने से फायदा ही नहीं बल्कि हो सकता है नुकसान, जानिए किन लोगों को नहीं पीना चाहिए रात में दूध? दूध पीने से हो सकते है 5 नुकसान.

सुपर फूड के रुप में मशहूर दूध हालांकि अपने आप में सभी पोषक तत्वों का भंडार होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रात को सोने से पहले दूध पीना कई लोगों के लिए नुकसानदायक हो सकता है.

रात में सोने से पहले एक गिलास दूध पीना या सवेन करना भारतीय घरों में एक आम परंपरा रही है, जो अक्सर अच्छी नींद और ऑलओवर हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए माना जाता है. चाहे सर्द रातों में गर्म दूध हो या गर्मियों में ठंडा गिलास, सोने से पहले दूध पीने की आदत हमारी रूटीन में बचपन से शामिल है. दूध पीने के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, लेकिन सोने से पहले दूध पीना सेहत के लिए नुकसान भी कर सकता है. जी हां, बहुत से लोगों के लिए इसके संभावित दुष्प्रभाव भी हैं. सोने से पहले दूध पीने के प्रभावों के बारे में जानते है.

shutterstock 777099628
  1. नींद होगा नदारद
    कुछ लोगों का मानना है कि सोने से पहले दूध पीने से बेहतर नींद आती है, वहीं कुछ लोगों को इसके विपरीत प्रभाव का अनुभव हो सकता है. दूध लैक्टोज से भरपूर होता है, एक नेचुरल शुगर जो लैक्टोज इंटोलरेंस लोगों में परेशानी पैदा कर सकती है. पाचन संबंधी असुविधाएं, जैसे सूजन, गैस, यहां तक कि दस्त, स्लीप पैटर्न रिस्ट्रिक्ट हो सकता है और रात को आरामदायक नींद लेना मुश्किल हो सकता है.
sleep e1687876484606

2. एसिड रिफ्लक्स
सोने से पहले दूध पीने से एसिड रिफ्लक्स और सीने में जलन हो सकती है, खासकर सेंसिटिव डायजेशन वाले व्यक्तियों में. दूध में फैट और प्रोटीन होते हैं जो पेट में एसिड को बढ़ा सकते हैं, जिससे असुविधा और सीने में जलन हो सकती है. इससे नींद में खलल पड़ सकता है.

New Project 7 11

3. वजन बढ़ना
दूध कैलोरी से भरी होती है खासकर अगर सोने से पहले बड़ी मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो ये वजन बढ़ने का कारण बन सकता है.सोने से पहले नियमित रूप से एक्स्ट्रा कैलोरी का सेवन समय के साथ वजन बढ़ाने में योगदान दे सकता है.

788 weight gain

4. एलर्जी
सोने से पहले दूध का सेवन एलर्जिक रिएक्शन पैदा कर सकता है. पित्ती और खुजली जैसे हल्के लक्षणों से लेकर सांस लेने में कठिनाई और एनाफिलेक्सिस जैसी गंभीर प्रतिक्रियाएं शामिल हो सकती हैं. अगर आपको दूध से एलर्जी है, तो सोने से पहले दूध पीने से बचना चाहिए.

skin allergy treatment

5. बलगम बढ़ाता है
कुछ लोगों को दूध का सेवन करने के बाद बलगम बन सकता है, जिससे नाक बंद हो सकती है या नाक बह सकती है. यह नींद के दौरान परेशान करने वाला हो सकता है.

09 58 413262075cough

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोन पर मोबाइल लेने वाले सावधान! किस्त नहीं चुकाई तो बैंक रिमोट से कंट्रोल करेंगे आपका फोन, RBI लाया कड़े नियम

यदि आप भी लोन या ईएमआई (EMI) पर नया मोबाइल फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण...

पहलगाम आतंकी हमले पर NIA चार्जशीट में बड़ा खुलासा: लोकल गाइड्स चाहते तो बच सकती थी 26 बेगुनाहों की जान

कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए दिल दहला देने वाले आतंकी हमले को लेकर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की चार्जशीट से एक...

मेलोडी से लेकर झालमुड़ी और लिट्टी-चोखा तक: पीएम मोदी से नाम जुड़ते ही इंटरनेट पर सुपर-वायरल हुए ये फूड आइटम्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक लोकप्रियता और उनके अनूठे अंदाज का असर अब सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि इंटरनेट के फूड कल्चर...

RELATED NEWS

डेंगू के डंक का होगा अंत! भारत में जल्द आएगी ‘Qdenga’ वैक्सीन, अब नहीं होगी इलाज की चिंता!

भारत में हर साल मानसून की दस्तक के साथ ही डेंगू का डंक लोगों को अस्पतालों तक पहुँचा देता है, लेकिन अब इस जानलेवा...

भीगी किशमिश खाने से होते है चमात्कारिक फायदे ! लेकिन भीगी किशमिश खाने की टाइमिंग है महत्वपूर्ण

ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन क्या आप ये जानते...

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...