fbpx
  Previous   Next
HomeSportsटीम इंडिया के एशिया कप स्क्वाड पर भड़का पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी,...

टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वाड पर भड़का पूर्व विश्व विजेता खिलाड़ी, टीम इंडिया को किया सावधान !

टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वाड के ऊपर कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी राय दी है. 'ये गलती कही ले ना डूबे'

एशिया कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका हैं, टीम इंडिया के स्क्वाड में कुछ ऐसे नाम हैं जिन्होंने अपने प्रदर्शन के दम पर वापसी की हैं तो कई खिलाड़ी अपने चोट से उबरने के बाद टीम में वापसी कर पाए हैं. टीम इंडिया के एशिया कप स्क्वाड के ऊपर कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी राय दी है. इसी बीच पूर्व क्रिकेटर मदनलाल का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्वकप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था. भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है. स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है.

1111121


मदनलाल ने मीडिया से कहा,‘‘ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप यादव को अच्छी तरह से खेलते हैं. युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए था. वह मैच विजेता गेंदबाज है.” उन्होंने कहा,‘‘ अश्विन ऐसा गेंदबाज है जिसने 500-600 विकेट लिए हैं. वह जानते हैं कि विकेट कैसे लेने होते हैं. हमने उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल (WTC Final) में भी नहीं खिलाया, ऐसा क्यों किया गया यह टीम प्रबंधन बेहतर जानता होगा.”

madan lal team india asia cup 2023 selection sportstiger 1692686291169 original

विश्व कप की टीम में अश्विन को रखने की वकालत की और कहा कि भारतीय परिस्थितियों में वह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा,‘‘ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 712 विकेट लेने के बाद अब अश्विन को क्या साबित करना है. सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया.” घावरी ने कहा,‘‘ अश्विन बेहतरीन गेंदबाज है और उसे एशिया कप की टीम में चुना जाना चाहिए था. वह भारतीय पिचों पर वनडे विश्वकप में महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित होगा.”
मदनलाल ने चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा,‘‘ कुल मिलाकर यह वही टीम है जिसके बारे में हम सोच रहे थे. सबसे बड़ी चिंता फिटनेस को लेकर है क्योंकि एशिया कप और विश्वकप दोनों बड़ी प्रतियोगिताएं हैं और इनमें फिटनेस का स्तर महत्वपूर्ण हो जाता है.” घावरी ने कहा कि भारत को तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में रखना चाहिए था.

tilak 1691127915

उन्होंने कहा,‘‘ यशस्वी ने वेस्टइंडीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वह शानदार फॉर्म में है और वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है उसे देखते हुए उसको एशिया कप की टीम में होना चाहिए था. हर कोई वर्मा को बेहद प्रतिभाशाली मान रहा है लेकिन उसका प्रदर्शन कहां है. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...