fbpx
  Previous   Next
HomeEntertainmentअभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ पार्टनर ने किया 1.55 करोड़ रुपये की...

अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ पार्टनर ने किया 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, 3 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज.

एक फिल्म निर्माता सहित तीनों आरोपी, अभिनेता के कारोबारी साझेदार थे और उन्होंने ओबेरॉय से एक कार्यक्रम एवं फिल्म निर्माण कंपनी में रुपये निवेश करने के लिए कहा था.

बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय के साथ तीन लोगों ने कथित रूप से 1.55 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. आरोपियों ने एक कार्यक्रम और फिल्म निर्माण कंपनी में निवेश करने पर अच्छा रिटर्न मिलने का वादा कर अभिनेता से निवेश करने को कहा, लेकिन रकम का उपयोग खुद के लिए किया. पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला बुधवार को प्रकाश में आया, जब ओबेरॉय के ‘चार्टर्ड अकाउंटेंट’ ने तीन लोगों के खिलाफ अंधेरी पूर्व के एमआईडीसी थाने में शिकायत दायर की.

Vivek Oberoi Look in Rai


शिकायत के मुताबिक, एक फिल्म निर्माता सहित तीनों आरोपी, अभिनेता के कारोबारी साझेदार थे और उन्होंने ओबेरॉय से एक कार्यक्रम एवं फिल्म निर्माण कंपनी में रुपये निवेश करने के लिए कहा था. अधिकारी ने कहा कि अभिनेता ने परियोजना में 1.55 करोड़ रुपये का निवेश किया, लेकिन आरोपियों ने निवेश की गई रकम का उपयोग अपने लिए किया. अधिकारी ने कहा कि अभिनेता की पत्नी भी कंपनी में साझेदार हैं.

19 02 2019 19 57 31 7643522

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 419 (धोखा देने के लिए किसी अन्य की पहचान का इस्तेमाल करना), 409 (आपराधिक विश्वासघात) और 34 (साझा इरादा रखने) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

दिल्ली का भयावह अग्निकांड: होटल मालिक लवकेश बजाज गिरफ्तार, अब तक 21 लोगों की मौत

दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर अंतर्गत हौज रानी इलाके में स्थित 'फ्लोरिश स्टे बी एंड बी' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण अग्निकांड...

कर्नाटक में शिवकुमार युग की शुरुआत: डीके शिवकुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में एक बड़े नेतृत्व परिवर्तन के साथ ही नए अध्याय की शुरुआत हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के इस्तीफे...

200 करोड़ की महाठगी: दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं जैकलीन फर्नांडीस, खुद को बताया बेकसूर

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीस बुधवार (3 जून) को 200 करोड़ रुपये के हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले के सिलसिले में दिल्ली की पटियाला...

RELATED NEWS

‘धुरंधर’ के प्रोडक्शन डिजाइनर सैनी एस. जोहरे पर यौन उत्पीड़न की FIR: फाइव स्टार होटल में छेड़छाड़ और ड्रिंक में नशा मिलाने का आरोप

बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'धुरंधर' फ्रेंचाइजी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है, लेकिन इस बार वजह कोई बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड नहीं बल्कि...

धर्मेंद्र को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण: अवॉर्ड लेते वक्त भावुक हुईं हेमा मालिनी

राष्ट्रपति भवन का ऐतिहासिक दरबार हॉल सोमवार, 25 मई को एक बेहद भावुक और यादगार पल का गवाह बना। भारतीय सिनेमा के लेजेंडरी एक्टर...

शादी के 4 साल बाद टूटी मौनी-सूरज की जोड़ी: सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर बयां किया दर्द

बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय और उनके पति सूरज नांबियार को लेकर पिछले काफी समय से चल रही तलाक की...