fbpx
  Previous   Next
HomeSportsविराट तुम बढे चलो…कोहली ने रच दिया नया कीर्तिमान, 500वें मुकाबले में...

विराट तुम बढे चलो…कोहली ने रच दिया नया कीर्तिमान, 500वें मुकाबले में मचाया तहलका.

कोहली को पहला रन बनाने में 21 गेंदें लगी लेकिन, इन सब के बीच टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली ने शतक बनाकर रचा इतिहास रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.

विराट कोहली विंडीज के खिलाफ पिछले टेस्ट में शतक से चूक गए थे और यह चूक निश्चित तौर पर कोहली के दिल में भी बराबर बनी हुई थी. और इस चूक की भरपाई विराट ने विंडीज के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन गैब्रियल के फेंके 91वें ओवर में बेहतरीन कवर ड्राइव से चौका जड़कर शतक जड़कर पूरा कर लिया. इसी के साथ ही विराट ने सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में सर डॉन ब्रेडमैन के शतकों (29) की भी बराबरी कर ली, तो यह उनका कुल मिलाकर 76वां अंतरराष्ट्रीय शतक रहा. जाहिर है कि विराट का शतक आया, तो कोहली के फैंस अपने हीरो की सेंचुरी का जश्न मनाने हमेशा की तरह सोशल मीडिया पर उमड़ पड़े. खामोश सा पड़ा सोशल मीडिया एकदम से कोहली-कोहली से चहक उठा.

F1kTTtDaUAAnh4M

जैक कैलिस का रिकॉर्ड किया धरासाई

kalliston 1

विराट के पास त्रिनिदाद में दूसरे टेस्ट के दौरान दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ जैक कैलिस (Jacques Kallis) का एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका था जिसे विराट ने अपने सैयम भरी बल्लेबाज़ी से उस महारिकॉर्ड को तोड़ दिया. डोमिनिका में पहले मैच में भारत ने एक पारी और 141 रन से जीत दर्ज की थी जिसके बाद टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.विराट दूसरे टेस्ट मैच में भी उसी शानदार अंदाज़ में 74 रन बनाते हीं दिग्गज अफ्रीकी ऑलराउंडर कैलिस से आगे निकल गए, जिनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,534 रन दर्ज हैं. अब विराट कोहली के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,548 रन दर्ज हो चुके हैं.

सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज

methode times prod web bin f1c2cdea e34c 11ed 9d9d 927ca944996b 1

इस कीर्तिमान को स्थापित करने के साथ ही विराट कोहली 39 रन बनाते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 25,500 रनों के आकड़े को पार कर गए और भारतीय क्रिकेट के अब तक के इतिहास में पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बाद दूसरे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए. मौजूदा समय में एक्टिव खिलाड़ियों में विराट कोहली ये रिकॉर्ड बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ होंगे, जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में ये रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम है जिन्होंने सबसे ज्यादा 34,357 रन बनाये हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

Virat Kohli 4

34357 रन सचिन तेंदुलकर (भारत)
28016 रन कुमार संगकारा (श्रीलंका)
27483 रन रिकी पोंटिंग (ऑस्ट्रेलिया)
25957 रन महेला जयवर्धने (श्रीलंका)
25548 रन विराट कोहली (भारत)
25534 रन जैक कैलिस (साउथ अफ्रीका)

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

वॉट्स्ऐप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त; मेटा को नोटिस जारी कर भारत में रोलआउट रोकने का दिया निर्देश

सोशल मीडिया और इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा मोड़ देखने को मिला है। वॉट्स्ऐप (WhatsApp) द्वारा वैश्विक स्तर पर लॉन्च किए गए...

राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मुख्य आरोपी टिन्नू समेत 8 पर शिकंजा; गैंगस्टर एक्ट लगाने की तैयारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भक्तों द्वारा चढ़ाए गए चढ़ावे की चोरी और वित्तीय हेराफेरी के मामले में आरोपियों के खिलाफ अब तक...

बड़ी ट्रेड डील से पहले डोनाल्ड ट्रंप का मास्टरस्ट्रोक; अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया प्रतिबंध

भारत और अमेरिका के बीच होने वाले आगामी बड़े व्यापारिक समझौते के आधिकारिक ऐलान से ठीक पहले एक बहुत बड़ी और सकारात्मक खबर सामने...

RELATED NEWS

IND A vs SL A Final: इंडिया-ए ने श्रीलंका को 66 रनों से हराकर ट्राई सीरीज ट्रॉफी पर किया कब्जा; 11 गेंद में फिफ्टी...

रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार (21 जून 2026) को खेले गए बेहद रोमांचक खिताबी मुकाबले में भारत की युवा ब्रिगेड (India-A) ने इतिहास...

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...