fbpx
  Previous   Next
HomeSportsएशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान से पहले जसप्रीत बुमराह...

एशिया कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर सामने आई बड़ी खबर! उप-कप्तानी को लेकर भी पेंच फंसा.

कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सफल खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखने की योजना है लेकिन इंग्लैंड दौरे के 3 बड़े सितारों के लिए जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.

भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति 19-20 अगस्त को एशिया कप 2025 को लेकर टीम का चयन करेगी. हालिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में ‘पिक-एंड-चूज’ आधार पर तीन टेस्ट खेलने बाद में कई दिग्गज खिलाडी सवालों के घेरे में आ गए है. स्टार पेसर जसप्रीत बुमराह अगले महीने UAE में शुरू हो रहे एशिया कप में खेलने के लिए तैयार हैं, जबकि उन्हें अक्तूबर में विंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में आराम दिया जा सकता है.

image 46

इसके अलावा उप-कप्तानी के लिए मुकाबला शुभमन गिल और अक्षर पटेल के बीच हो चला है. हालांकि, यह इस पर निर्भर करेगा कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस यानि पूर्व में एनसीए की टीम सभी खिलाड़ियों की मेडिकल बुलेटिन सेलेक्टरों को भेज पाती है या नहीं. इसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं, जो पहले ही नेट प्रैक्टिस शुरू कर चुके हैं.

image 45

हालांकि, सेलेक्टरों को चयन में काफी चैलेंज का सामना करना होगा, लेकिन जानकारी के अनुसार चयन समिति कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में सफलता हासिल करने वाले खिलाड़ियों को ही बरकरार रखने की इच्छुक है. इंग्लैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में अक्षर पटेल उप-कप्तान थे. वहीं, जब सूर्यकुमार यादव पहली बार पिछले साल श्रीलंका दौरे में कप्तान बने थे, तब शुभमन गिल उप-कप्तान थे.

image 42


ये शीर्ष 5 टीम में यथावात रहने की संभावना
माना जा रहा है कि चयन समिति स्थापित हो चुके शीर्ष पांच बल्लेबाजों के सेट-अप से छेड़छाड़ नहीं करने जा रहे. ये पांच बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव संजू सैमसन, तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या हैं. बीसीसीआई सूत्र ने कहा, ‘पिछली रैंकिंग में अभिषेक शर्मा दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं, तो वहीं पिछले सीजन में संजू सैमसन बल्ले और ग्लव्स दोनों से शानदार रहे. ऐसे में निश्चित रूप से यहां गिल के लिए एक मुश्किल फैसला होगा, लेकिन गिल की शानदार फॉर्म की अनदेखी नहीं की जा सकती. आईपीएल में उनका प्रदर्शन भी शानदार रहा. दरअसल सेलेक्टरों के लिए समस्य यह है कि शीर्ष क्रम में कई परफॉरमर हैं.

image 43

इन 3 खिलाडियों को टीम में जगह मिलना मुश्किल
अब जबकि खबर आ रही है कि सेलेक्टर स्थापित हो चुके शीर्षक्रम सेटअप से छेड़छाड़ करने के इच्छुक नहीं हैं तो ऐसे में यहां इंग्लैंड दौरे में दमदार प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल को निराश होना पड़ सकता है. केएल वनडे में पहली च्वाइस विकेटकीपर हैं. वहीं, आईपीएल में ऑरेन्ज कैप हासिल करने वाले साई सुदर्शन के लिए भी जगह बनाना मुश्किल हो सकता है.

image 44

भारतीय टीम कुछ ऐसी हो सकती है

सूर्यकुमार यादव (कप्तान) , शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा/प्रसिद्ध कृष्णा, हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा/ध्रुव जुरेल

Screenshot 2025 08 11 235027

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

अगले 48 घंटे बेहद अहम! पीयूष गोयल और जैमीसन ग्रीर की महा-बैठक; ट्रंप की टैरिफ डेडलाइन से पहले ऐतिहासिक डील संभव

भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से प्रतीक्षित द्विपक्षीय व्यापार समझौतेको लेकर एक बहुत बड़ा और निर्णायक अपडेट सामने आया है। दोनों देशों...

सभी 36 राफेल लड़ाकू विमान पूरी तरह सुरक्षित! वायुसेना के टेंडर दस्तावेज ने फिर खोली पाकिस्तान के झूठ की पोल

'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान भारतीय वायुसेना (IAF) के राफेल लड़ाकू विमानों को मार गिराने के पाकिस्तान के झूठे दावों और प्रोपेगैंडा की एक बार...

सर्राफा बाजार में मची खलबली! चांदी सीधे 10,000 रुपये टूटी, सोना भी 2,300 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता

यदि आप भी सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं या आपके घर में शादियों का कोई फंक्शन आने वाला है, तो...

RELATED NEWS

डर पर हीर की बेखौफ़ जीत: अहमदाबाद की बेटी 205 फ़ीट की ऊंचाई से हवा में छलांग लगाकर दुनिया की सबसे कम उम्र की...

गुजरात की बेटियां आज जहां शिक्षा, खेल और बिजनेस के क्षेत्र में दुनिया में अपना नाम बना रही हैं, वहीं एडवेंचर स्पोर्ट्स के क्षेत्र...

IND vs AFG 2nd ODI: लखनऊ में टीम इंडिया का ‘महा-धमाका’, अफगानिस्तान को 170 रनों से रौंदकर सीरीज पर किया कब्जा

भारतीय क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर अपना दबदबा कायम रखते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज पर कब्जा कर लिया...

T20 World Cup 2026: महिला वर्ल्ड कप में भारत का महा-धमाका! पाकिस्तान को चटाई धूल

महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 14 जून को पारंपरिक प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने...