fbpx
  Previous   Next
HomeNationlatest Newsअमेरिका ने पाकिस्तान को खुश करने के लिए आजादी की लड़ाई लड़...

अमेरिका ने पाकिस्तान को खुश करने के लिए आजादी की लड़ाई लड़ रहा बलूचिस्तान लिब्रेशन आर्मी को आतंकवादी संगठन घोषित किया

BLA एक उग्रवादी समूह है जो पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. इस प्रांत की सीमा उत्तर में अफगानिस्‍तान और पश्चिम में ईरान से लगती है.

अमेरिकी विदेश विभाग ने बलूच लिब्रेशन आर्मी (BLA) को एक विदेशी आतंकी संगठन घोषित कर दिया है. बीएलए, जिसे मजीद ब्रिगेड के नाम से भी जाना जाता है, एक उग्रवादी समूह है जो पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में आजादी की लड़ाई लड़ रहा है. इस प्रांत की सीमा उत्तर में अफगानिस्‍तान और पश्चिम में ईरान से लगती है.

image 47

पाकिस्‍तान में हमलों का जिम्‍मेदार
विदेश विभाग ने कहा है कि मजीद ब्रिगेड को फॉरेन टेररिस्‍ट ऑर्गेनाइजेशन (एफटीओ) में डाल रही है. साल 2019 में अमेरिका ने बीएलए को स्‍पेशली डेस्गिनेटेड ग्‍लोबल टेररिस्‍ट में डाला था. विदेश विभाग के अनुसार साल 2019 से ही बीएलए ने पाकिस्‍तान में हुए कई आतंकी हमलों की जिम्‍मेदारी ली है. साल 2024 में बीएलए ने दावा किया कि उसने कराची एयरपोर्ट और ग्‍वादर पोर्ट अथॉरिटी कॉम्‍प्‍लेक्‍स के करीब हुए आत्‍मघाती हमलों को अंजाम दिया है.

Screenshot 2025 08 12 000746

विदेश विभाग ने अपने बयान में जाफर एक्‍सप्रेस का भी जिक्र किया है. इस साल मार्च में जिस जाफर एक्‍सप्रेस को हाइजैक किया गया था, उसकी जिम्‍मेदारी भी बीएलए ने ही ली थी. यह ट्रेन क्‍वेटा से पेशावर जा रही थी जब इसे हाइजैक कर लिया गया था. बीएलए ने 300 यात्रियों को बंधक बना लिया था.उस घटना में नागरिकों और सुरक्षाकर्मियों समेत 31 लोगों की मौत हो गई थी.

Screenshot 2025 08 12 000754

आतंकवाद के खिलाफ प्रतिबद्ध
विदेश विभाग ने कहा है कि ट्रंप प्रशासन ने इस फैसले के साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है. विदेश विभाग की मानें तो संगठनों को आतंकी सूची में डालना यह बताता है कि अमेरिका किस तरह से इस आफत से लड़ रहा है और कितने प्रभावी तरीके से आतंकी गतिविधियों को मिल रही मदद को खत्‍म करने में लगा हुआ है. अमेरिकी विदेश विभाग ने बताया है कि सोमवार को जो फैसला लिया गया है वह इमीग्रेशन एंड नेशनैलिटी एक्‍ट के सेक्‍शन 219 के तहत है.

Screenshot 2025 08 12 000839

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में मजबूती से सरकार को राहत, खजाने में आए 19.43 लाख करोड़ रुपए

देश की आर्थिक सेहत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। चालू वित्त वर्ष में प्रत्यक्ष कर संग्रह ने उम्मीदों से बेहतर प्रदर्शन...

कठिन दौर में साथ खड़ी इंडस्ट्री, राजपाल यादव के समर्थन में बढ़े हाथ

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी विवादों के चलते चर्चा में हैं, लेकिन इस मुश्किल घड़ी में फिल्म इंडस्ट्री से मिल रहे समर्थन...

टी20 विश्व कप इतिहास का सबसे रोमांचक मैच! दो सुपर ओवर का संग्राम, साउथ अफ्रीकाने अफगानिस्तान को हराया

टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया मुकाबला क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में शामिल हो गया।...

RELATED NEWS

मुझसे खूबसूरत न हो जाए कोई, 4 बच्चे मार डाले, पानीपत की साइको कातिल हसीना की शादी की तस्वीर आई सामने

पानीपत के गांव भावड़ में चार बच्चों को बेरहमी से कत्ल करने वाली कातिल पूनम की शादी की तस्वीर सामने आई है. पूनम के...

पाकिस्तान के एकबार फिर आत्मघाती हमला, FC हेडक्वॉर्टर के 3 हमलावर ढेर, पूरे इलाके की घेराबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की राजधानी पेशावर में फेडरल कांस्टेबुलरी (एफसी) के मुख्यालय पर सुसाइड हमला हुआ है. खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आईजी जुल्फिकार...

नेपाल में तख्तापलट के बाद एक बार फिर से इतनी जल्दी फिर क्यों सड़क पर उतरे Gen Z

Gen Z का वो प्रदर्शन तख्तापलट करने के बाद ही रुका. नेपाल के लोग उस आंदोलन को ठीक से भूल भी नही पाए थे...