fbpx
  Previous   Next
HomeSportsजानिए: बेन स्टोक्स के हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर क्यों आगबबूला हुए इंग्लैंड पूर्व...

जानिए: बेन स्टोक्स के हैंडशेक कॉन्ट्रोवर्सी पर क्यों आगबबूला हुए इंग्लैंड पूर्व कप्तान नासिर हुसैन?

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने बेन स्टोक्स को लेकर एक बड़ा बयान दिया है जिसने फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर ली है.

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन ने चौथे टेस्ट को जल्दी समाप्त करने के बेन स्टोक्स के प्रस्ताव को रविंद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर के द्वारा अस्वीकार करने के बाद हैरी ब्रुक को गेंदबाजी आक्रमण में लाने के फैसले को ‘नासमझी ‘ करार दिया. हुसैन ने कहा कि जडेजा और सुंदर अपने शतकों के पूरे हकदार थे.

image 82

हुसैन ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ‘ मुझे जडेजा और सुंदर के बल्लेबाजी जारी रखने कोई समस्या नहीं थी. इंग्लैंड को इससे समस्या लग रही थी. वे थोड़े थके हुए थे, गेंदबाज थक गए थे इसलिए वे मैदान छोड़ना चाहते थे, लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने 80 और 90 रन तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की और वे टेस्ट मैच में शतक बनाना चाहते थे.”
उन्होंने कहा, ‘‘ स्टोक्स को अंत में ब्रूक को गेंदबाजी करके नासमझ दिखाने की जरूरत नहीं थी, हम इन बातों को बहुत ज्यादा महत्व देते हैं. उन्होंने अच्छा खेला और इसका पूरा श्रेय भारत को जाता है.”

image 83

जब चेतेश्वर पुजारा ने वॉशिंगटन सुंदर से यही सवाल पूछा, तो उन्होंने बात टाल दी. सुंदर ने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि सभी ने टीवी पर देखा कि क्या हुआ और उन सभी ने इसका आनंद लिया होगा.

image 84

भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर का मानना था कि भारतीय बल्लेबाज अपने मुताबिक खेल जारी रखने का पूरा अधिकार था. उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि बेन स्टोक्स अंत में एक बिगड़ैल बच्चे की तरह पेश आए. उन्होंने कहा, ‘‘मैं देखना चाहूंगा कि अगर उनके दो बल्लेबाज टेस्ट शतक के करीब होते तो इंग्लैंड क्या करता?

image 85

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

चुनाव खत्म, महंगाई शुरू! कमर्शियल सिलेंडर पर ₹993 का ‘बंपर’ झटका, ₹3000 के पार हुई गैस की आंच।

पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के शोर के थमते ही महंगाई ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। 1 मई 2026 की सुबह...

ट्रंप की ‘विनाश’ वाली धमकी पर ईरान का खौफनाक जवाब: ‘हम समुद्र में डुबो देंगे अमेरिकी सेना, दादागिरी अब नहीं चलेगी!’

मध्य पूर्व (Middle East) की सरजमीं पर बारूद की गंध एक बार फिर तेज हो गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की 'सर्वनाश' वाली...

काउंटिंग से पहले बंगाल में ‘ईवीएम युद्ध’! ममता ने स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बिछाया पहरा, टीएमसी के वीडियो ने मचाया हड़कंप

पश्चिम बंगाल में 4 मई को होने वाले चुनावी नतीजों से पहले राज्य की राजनीति में भूचाल आ गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने...

RELATED NEWS

वानखेड़े में ‘क्लासन’ का गदर: रिकल्टन का ऐतिहासिक शतक हुआ बेकार, हैदराबाद ने घर में घुसकर मुंबई को रौंदा!

आईपीएल 2026 में वानखेड़े स्टेडियम के मैदान पर रनों की ऐसी बारिश हुई कि क्रिकेट के बड़े-बड़े रिकॉर्ड ताश के पत्तों की तरह ढह...

अजेय पंजाब को राजस्थान ने चटाई धूल! 223 रनों का पहाड़ भी पड़ा छोटा

आईपीएल 2026 में जीत का रथ दौड़ा रही पंजाब किंग्स की बादशाहत को आखिरकार राजस्थान रॉयल्स ने चुनौती दे ही दी। सीजन के 40वें...

रिंकू का प्रहार और नरेन का वार: सुपर ओवर में कोलकाता ने छीनी लखनऊ से जीत, मोहसिन के 5 विकेट गए बेकार।

आईपीएल 2026 के सबसे रोमांचक मुकाबलों में से एक रविवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया, जहाँ कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG)...