fbpx
  Previous   Next
HomeHealthक्या आप भी हार्ट अटैक को गैस का दर्द समक्ष के कर...

क्या आप भी हार्ट अटैक को गैस का दर्द समक्ष के कर रहे है नजरअंदाज ? समक्षिए दोनों में क्या है अंतर?

सीने में दर्द कभी-कभी हार्ट अटैक का संकेत भी हो सकता है? सीने में दर्द होने पर कैसे पहचानें कि यह गैस की वजह से हो रहा है या हार्ट अटैक का संकेत है.

सीने में दर्द महसूस होना एक आम समस्या है. हालांकि, कई बार ये समस्या गंभीर स्थिति का संकेत भी हो सकती है. आसान भाषा में कहें, तो अक्सर गैस होने पर सीने में दर्द महसूस होता है, जो कुछ समय बाद खुद-ब-खुद ठीक हो जाता है. लेकिन, इसका मतलब यह नहीं कि हर बार यह समस्या हल्की ही होगी. हार्ट अटैक आने से पहले भी सीने में दर्द हो सकता है. ऐसे में सवाल यह उठता है कि सीने में दर्द होने पर कैसे पहचानें कि यह गैस की वजह से हो रहा है या हार्ट अटैक का संकेत है?

Screenshot 2025 04 28 134627

एक्सपर्ट की क्या राय है?
हमारे देश में रोज हजारों लोग सीने के दर्द को सिर्फ गैस के कारण होने वाला दर्द मानकर नजरअंदाज कर देते हैं. इससे स्थिति जानलेवा हो जाती है. हालांकि, एक राहत की बात यह है कि कुछ खास बातों पर गौर कर आप आसानी से हार्ट अटैक और गैस के कारण होने वाले सीने में दर्द में फर्क कर सकते हैं.

image 4

गैस का दर्द कैसा होता है?
डॉक्टर के मुताबिक, गैस के कारण होने वाला दर्द तेज चुभन जैसा महसूस होता है. यह दर्द ऐसा महसूस होता है जैसे किसी ने पेट और छाती पर तेज सुई चुभा दी हो. इसके साथ ही छाती में जलन का एहसास भी हो सकता है और पेट फूलने की समस्या भी सामने आती है. यह दर्द अक्सर छाती के दाहिने हिससे से घूमता हुआ बाएं हिस्से में महसूस होता है. खास बात यह है कि इस तरह के दर्द से अक्सर डकार लेने पर राहत मिल जाती है, जिससे व्यक्ति को आराम महसूस होता है.

Screenshot 2025 04 28 134658


हार्ट अटैक का दर्द कैसा होता है
हार्ट अटैक का दर्द में सबसे पहले व्यक्ति को छाती में भारीपन महसूस होने लगता है. इसके बाद, तेज पसीना, सांस की तकलीफ होना, चक्कर आना और उल्टी का एहसास होने लगता है. हार्ट अटैक के दौरान दर्द बाईं छाती से शुरू होकर, बाएं हाथ, गर्दन और जबड़े तक फैल सकता है. यह दर्द अचानक होता है और फिर तेज बढ़ सकता है.

image 5

डॉ. के मुताबिक, इन कुछ छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप गैस और हार्ट अटैक के दर्द में फर्क पहचान सकते हैं. हालांकि, दोनों ही कंडीशन में सीने में दर्द महसूस होने पर इसे हल्के में न लें और स्थिति के अनुसार तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.

image 6

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

More News

लोकसभा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज, संसद में दो दिन तक चली तीखी बहस

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ विपक्ष द्वारा लाया गया अविश्वास प्रस्ताव आखिरकार ध्वनिमत से खारिज कर दिया गया। दो दिनों तक चली चर्चा के...

जम्मू के समारोह में फारूक अब्दुल्ला पर गोलीबारी से मचा हड़कंप, वरिष्ठ नेताओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

जम्मू के एक निजी समारोह में हुई अचानक फायरिंग की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी। बताया जा रहा है कि शहर...

लोकसभा स्पीकर पर अविश्वास प्रस्ताव को लेकर गरमाई राजनीति, अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना

लोकसभा में स्पीकर के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर संसद का माहौल काफी गर्म हो गया है। इस मुद्दे पर चर्चा के...

RELATED NEWS

अंडे और चिकन से भी ज्यादा शक्तिशाली है ये सस्ती सी चीज ! जानें फायदे और सेवन का तरीका

शरीर को सेहतमंद रखने के लिए प्रोटीन और पोषण से भरपूर चीजों का सेवन बेहद जरूरी होता है. लेकिन जब भी प्रोटीन की बात...

छुहारे खाने से ये सब बिमारियों में शर्तिया लाभ मिलेगी साथ ही साथ छुहारे की तासीर भी जानें?

आप डेली रूटीन में शामिल करते हैं तो और भी कई फायदे उठा सकते हैं क्योंकि छुआरा विटामिन ए, विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, कैल्शियम, फाइबर,...

ये फल नही बल्कि हर मर्ज की दवा है, हर उम्र में रखता है सेहत का ख्याल ! इन लोगों को जरूर करना चाहिए...

सस्ता और सर्वगुण संपन्न केला भारत के सबसे प्राचीन और पोषक फलों में से एक माना जाता है. यह सिर्फ स्वादिष्ट फल नहीं है,...